Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»83 साल के फादर स्टेन की गिरफ्तारी पर भड़के सोरेन, कहा- बीजेपी दबा रही विरोध की आवाज
    Breaking News

    83 साल के फादर स्टेन की गिरफ्तारी पर भड़के सोरेन, कहा- बीजेपी दबा रही विरोध की आवाज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भीमा-कोरेगांव मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 83 वर्षीय ट्राइबल राइट्स एक्टिविस्ट फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया है. एनआईए के मुताबिक फादर सीपीआई माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. हालांकि, एजेंसी ने रांची से गिरफ्तार इस प्रिस्ट के बारे में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अधिकारियों का ये भी कहना है कि एलगार परिषद केस में भी फादर शामिल थे. फादर स्टेन स्वामी को मुंबई की एक विशेष NIA अदालत ने 23 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है.

     

    अधिकारी के अनुसार स्टेन स्वामी सीपीएम माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं. सीपीएम के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें किसी सहयोगी से पैसे मिले थे. ज्ञात हो कि एजेंसी ने इस साल अगस्त में मामले के संबंध में स्वामी से पूछताछ भी की थी. बुधवार को बगैचा सामाजिक केंद्र स्थित उनके आवास पर छापा भी मारा गया था.

     

    इससे पहले शुक्रवार शाम चार बजे अलबर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एनआईए की ओर से की गई इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया. मौके पर ज्यां द्रेज ने कहा, ‘ये गलत हो रहा है. सरकार जिसको चाहे उठा ले रही है. इतने उम्रदराज व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है. वह कहीं जा नहीं सकते, ऐसे में उनको जेल में रखऩा बहुत ही निंदनीय है. किसी के सोशल मीडिया पोस्ट पर यह एक्ट लगा दिया जा रहा है, जो संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरनाक है.’

     

    वहीं दयामनी बारला ने कहा ‘जिस तरह अर्बन नक्सल के नाम पर देशभर में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, ये सही नहीं है. स्टेन अब जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं। उनके ऊपर गलत तरीके से केस हुआ. 2014 के बाद दलित और पिछड़ों के लिए आवाज उठाने वालों को अर्बन नक्सल बताकर जेल में डाला जा रहा है.

     

    इस पूरे मामले को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा ‘गरिब, वंचितों और आदिवासियों की आवाज़ उठाने वाले 83 वर्षीय वृद्ध ‘स्टेन स्वामी’ को गिरफ्तार कर केंद्र की भाजपा सरकार क्या संदेश देना चाहती है? अपने विरोध की हर आवाज को दबाने की ये कैसी जिद्द?’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब 1 मिनट में पता चलेगा कोरोना है या नहीं, करना होगा ये काम
    Next Article रूसी ड्रैगुनोव स्नाइपर राइफल्स भारत में ही ​होंगी अपग्रेड
    shivam kumar

      Related Posts

      JPSC को फिर पटरी पर लाने की कवायद तेज, कैबिनेट में पुनर्गठन प्रस्ताव पर होगी चर्चा

      August 23, 2026

      कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख

      August 23, 2026

      गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत

      August 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जंतर-मंतर के आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हमलावर, कांग्रेस-राहुल गांधी पर साधा निशाना
      • JPSC को फिर पटरी पर लाने की कवायद तेज, कैबिनेट में पुनर्गठन प्रस्ताव पर होगी चर्चा
      • कोकर स्थित टाटा मोटर्स वर्कशॉप में लगी आग, छह वाहन जलकर राख
      • गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत
      • विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को मिलेगा मतदान का अधिकार? सरकार ने शुरू की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version