Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या
    Breaking News

    कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    जम्मू-कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले थम नहीं रहे हैं।दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 नेताओं की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या किये जाने की निंदा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तेज युवा थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
    भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन अपने दो साथियों उमर राशिद बेग और उमर हन्नान के साथ रात 8 बजे के करीब घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वाईके पोरा इलाके में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमला करने के बाद आतंकी फरार हो गए। भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं उमर राशिद बेग और उमर हन्नान को अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्हें भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    कुलगाम पुलिस को गुरुवार रात 8 बजे भाजपा के तीन नेताओं पर आतंकी हमले की सूचना मिली। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आतंकवादियों ने भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत तीन कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई जिनमें फिदा हुसैन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उमर हज्जाम और वसीम अहमद को अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्हें भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस सेना के साथ मिलकर इलाके के एक-एक घर की तलाशी ले रही है। बताया गया है कि आतंकी एक वाहन पर सवार होकर आए थे। हमला करने के बाद मौके से भाग गए।

    जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहीं भाजपा नेताओं की हत्याएं

    जम्मू-कश्मीर में लगातार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। 8 जुलाई में बांदीपोरा में आतंकियों ने भाजपा के नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई की हत्या की थी। भाजपा नेता अपने पिता और भाई के साथ दुकान पर थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाई। 7 अगस्त को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा नेता सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दस अगस्त को बडगाम में बीजेपी नेता अब्दुल हमीद नजर की घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सितम्बर में मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी गई थी।

    इसी तरह बडगाम के दलवाश गांव में खग बडगाम के बीडीसी अध्यक्ष और भाजपा के सरपंच भूपिंदर सिंह को उनके घर में घुसकर गोली मारी गई। इन दोनों हत्याओं की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। इसी महीने की चार तारीख को काजीगुंड के ही अखरान इलाके में भाजपा सरपंच आरिफ अहमद को आतंकियों ने मीर बाजार में गोली मार दी थी। सात अक्टूबर को गांदरबल इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता गुलाम कादिर के घर पर हमला किया था। नेता तो बच गए थे, लेकिन उनका पीएसओ अल्ताफ हुसैन शहीद हो गया था। एक आतंकी भी मुठभेड़ में मारा गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोपाल में शूटिंग कर रही हैं स्वरा भास्कर, सुबह 3:30 कार में बैठकर करवाया मेकअप
    Next Article राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ईद-ए-मिलाद की शुभकामनाएं
    sonu kumar

      Related Posts

      Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes

      December 26, 2025

      Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles

      December 26, 2025

      Betify Casino: Guide Détaillé 153

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version