आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता अली खान, प्रदीप काबरा और फिल्म डायरेक्टर नवीन केरकेट्टा को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष किशोर मंत्री और फिल्म उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान ने संयुक्त रूप से बॉलीवुड अभिनेताओं का सम्मान करते हुए उनके अभिनय की प्रशंसा की और झारखंड में फिल्म निर्माण के लिए आमंत्रित किया। यह कहा कि खूबसूरत वादियों के कारण झारखंड बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। राज्य के लोकेशन भी फिल्मों की शूटिंग के अनुकूल हैं, यहां कलाकार और टेक्निकल सपोर्ट भी मिलने लगा है। मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अली खान और प्रदीप काबरा ने कहा कि झारखंड से उनका विशेष लगाव है। राज्य को नेचुरल सुंदरता के कारण बॉलीवुड कलाकार पसंद करने लगे हैं। फिल्म डायरेक्टर नवीन केरकेट्टा ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण होने से स्थानीय कलाकारों को भी अवसर मिल रहा है। विदित हो कि दोनों ही बॉलीवुड अभिनेता नवीन केरकेट्टा द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म दुल्हन चाही बिहार के गुमला में आयोजित प्रीमियर शो के दौरान रांची आये थे।
Related Posts
Add A Comment