रांची। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार समेत कांग्रेस पर एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। रांची जाने के क्रम में जिले के परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जो चोरी करेगा, उसके पीछे सीबीआई और ईडी ही लगेगी। पहले हेमंत जी को बताना चाहिए कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रिश्वत कांड में खुद जेल जा चुके थे, उस वक्त देश में कांग्रेस की सरकार थी। इसी तरह राजद सुप्रीमो लालू यादव चारा घोटाला में जेल जा चुके है और मामला अब भी चल रहा है तो सीबीआई ने इसी कांग्रेस के शासनकाल में केस दर्ज कर लालू यादव को जेल भेजा था। इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकाल में कई बड़े नेता घोटाला और जनता के पैसे लूटने के मामले में जेल जा चुके हैं और अब जब कांग्रेस के नेताओं के साथ झामुमो के नेताओं का नाम घोटालों में आ रहा है तो बेतुका बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने में लोग लगे हुए हैं। शिबू सोरेन को जेल भेजने वाली कांग्रेस के गोद में बैठ कर हेमंत सरकार अब सता का गलत इस्तेमाल कर लूटने में लगी है। इसकी बानगी है बालू, कोयला और पत्थरों का लूट मचना लेकिन सबसे अधिक तो गिरिडीह में लूट मची हुई है। हेमंत सरकार और उसके एक करीबी विधायक गिरिडीह में हर रोज जमीन का फर्जी खरीद बिक्री करा दे रहे हैं। अब तक करोड़ों की जमीन गिरिडीह में लूटी जा चुकी है। मंत्री के साथ सदर विधायक, एसपी, एसडीपीओ और गिरिडीह के कई थानेदार अब ईडी के जांच के दायरे में ऐसे ही नही है। जब चोरी किए है तो जेल जाना तय है। आज जाएं या कल जाएं, लूटने और चोरी करने वाले ये न सोचे कि वो बच जाएंगे क्योंकि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ना खाऊंगा और न खाने दूंगा की तर्ज पर पिछले आठ साल से देश को मजबूत किए हुए है। इधर पत्रकारों के साथ बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता अजय रंजन, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा समेत कई नेता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

