Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुजरात ने अन्य राज्यों को समावेशी विकास का मार्ग दिखाया : राष्ट्रपति मुर्मू
    Breaking News

    गुजरात ने अन्य राज्यों को समावेशी विकास का मार्ग दिखाया : राष्ट्रपति मुर्मू

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2022Updated:October 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुजरात ने पिछले दो दशकों में चहुंमुखी प्रगति की है और उसने अन्य राज्यों को समावेशी विकास का मार्ग दिखाया है। राष्ट्रपति ने आज अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय का एक स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म ”हर्स्टार्ट” लॉन्च किया। उन्होंने शिक्षा और आदिवासी विकास से संबंधित गुजरात सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए गुजरात विश्वविद्यालय से वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

    इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि गुजरात पिछले दो दशकों में विकास के कई मानकों पर अग्रणी राज्य रहा है। इसने उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचे के समावेशी विकास में कई मानक प्रस्तुत किए हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक राज्य का विकास का अपना मॉडल होता है जो राज्य के संसाधनों और जरूरतों से निर्धारित होता है। लेकिन जिस तरह से गुजरात ने चहुंमुखी प्रगति की है, उसने अन्य राज्यों को समावेशी विकास का मार्ग दिखाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत अमृत-काल के दौरान एक विकसित देश के रूप में अपना स्थान सुरक्षित करेगा, यदि सभी राज्य एक-दूसरे से सीखकर और उनके सफल मॉडल को अपनाकर आगे बढ़ते हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि यह गुजरात विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि न केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बल्कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई, इसरो के पूर्व-प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं।

    राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ. विक्रम साराभाई जैसे पूर्व छात्रों वाले संस्थान का विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार में अग्रणी होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि गुजरात विश्वविद्यालय के परिसर में 450 से अधिक स्टार्ट-अप काम कर रहे हैं। और 125 से अधिक महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्ट-अप को इस विश्वविद्यालय द्वारा सक्रिय रूप से समर्थन दिया जा रहा है। साथ ही लगभग 15,000 महिला उद्यमी इस पहल से ऑनलाइन या ऑफलाइन जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के स्टार्ट-अप फ्रेंडली यूनिवर्सिटी में महिला उद्यमियों को समर्पित एक स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच न केवल महिला उद्यमियों के नवाचार और स्टार्ट-अप प्रयासों को बढ़ावा देगा बल्कि महिला उद्यमियों को विभिन्न सरकारी और निजी उद्यमों से जोड़ने में भी एक प्रभावी मंच साबित होगा।

    राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें गुजरात में शिक्षा, विशेषकर लड़कियों और जनजातीय शिक्षा से संबंधित सैनिक स्कूल, बालिका साक्षरता आवासीय विद्यालय और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए भी खुशी हो रही है। क्योंकि विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाने की आधारशिला स्कूली शिक्षा के माध्यम से बनाई जाएगी।

    राष्ट्रपति ने कहा कि गुजरात ने अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पिछले दो दशकों में राज्य में स्कूल छोड़ने की दर 22 प्रतिशत से घटकर 1.37 प्रतिशत हो गई है। शिक्षक-छात्र अनुपात में भी 40 से 26 तक सुधार हुआ है। आज ”विद्या समीक्षा केंद्र” के माध्यम से लगभग 55,000 स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों के सीखने के परिणाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि ”मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस” के तहत अगले पांच वर्षों में राज्य के लगभग 20,000 स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने का लक्ष्य रखा गया है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि गुजरात ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। 2001-02 में जहां राज्य में कॉलेजों की संख्या 775 थी, वहीं 2020-21 में यह संख्या बढ़कर 3,100 से अधिक हो गई। उच्च शिक्षा के मूल्यांकन के लिए इस राज्य में भारत का पहला शिक्षा गुणवत्ता और निगरानी प्रकोष्ठ, ”गरिमा सेल” स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि वन बंधु-कल्याण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजातीय समाज में साक्षरता दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस योजना से जनजातीय छात्रों के स्कूल बीच में छोड़ने की दर में भी सुधार आया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाकपा माओवादियों ने पीएफआई को बैन करने का किया विरोध
    Next Article जैप -1 में हथियारों की हुई पूजा, दी गयी बलि
    azad sipahi

      Related Posts

      पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास

      June 18, 2026

      राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय

      June 18, 2026

      झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

      June 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
      • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
      • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version