Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»ऑटोमुविट»Toyota ने पेश किया भारत की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार
    ऑटोमुविट

    Toyota ने पेश किया भारत की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार

    adminBy adminOctober 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    Toyota ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पर चलनेवाली कार पेश कर दी है जो कि 100% इथेनॉल पर चल सकती है। नए वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने और फ्यूल के इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने के तौर पर तीन केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव और महेंद्र नाथ पांडे ने पहली फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार (FFV-SHEV) को पेश किया है।

    ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा द्वारा तैयार की गई Corolla Altis FFV-SHEV में एक फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और एक इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है। यह हाई इथेनॉल इस्तेमाल के साथ-साथ ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करती है, क्योंकि यह इंजन बंद होने पर ईवी मोड पर ज्यादा समय तक चल सकती है। यह कार पेट्रोल पर चल सकती है जिसमें 20-100% के बीच इथेनॉल मिश्रण होता है।

    इस कार को भारत में BS-VI कंप्लाइंट FFV-SHEV टेक्नोलॉजी का चेक करने के लिए एक पायलट के तौर पर पेश किया गया था। कार्बन एमिशन को कम करने में घरेलू कंडीशन में यह कितनी प्रभावशाली है और इथेनॉल को बढ़ावा देने के लिए इसे भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ साझा किया जाएगा।

    कार को रिसर्च और डेपलपमेंट के उद्देश्य से ब्राजील से इंपोर्ट किया गया है। सूत्रों ने कहा कि कार के परफॉर्मेंस का चेक करने के लिए कार को देश के कई हिस्सों में चलाया जाएगा और स्टडी का समय एक साल से ज्यादा का होगा।

    गडकरी ने कहा कि भारत में प्रदूषण बड़ी चिंता का विषय है और ट्रांसपोर्ट सेक्टर का इसमें बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि “इसलिए इथेनॉल और मेथनॉल जैसे जैव ईंधन पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन और उनके इस्तेमाल के लिए अधिक प्रोत्साहन की जरूरत है। इससे हमारे किसानों की आय भी बढ़ेगी। हम पेट्रोल और डीजल पर अपने इंपोर्ट और निर्भरता को कम करना चाहते हैं।”

    ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा गन्ना और इथेनॉल निर्माता है। वहां पर करीबन 80 प्रतिशत कारें फ्लेक्स-फ्यूल पर चलती हैं। सरकार फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे रही है। इथेनॉल मिक्स के प्रतिशत के मुकाबले पेट्रोल के प्रतिशत के आधार पर E95, E90, E85 इंजन के लिए स्टैंडर्ड को नोटिफाइड किया है

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article80 % मेड इन इंडिया है भारत में 5G टेक्नोलॉजी
    Next Article आशा किरण बारला ने एशियन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
    admin

      Related Posts

      रातू रोड फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: विपरीत दिशा से आ रही JCB ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल

      January 25, 2026

      सरायकेला: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, कुकड़ू प्रखंड में दहशत का माहौल

      December 28, 2025

      सरायकेला-खरसावां में SP मुकेश लुनायत ने की बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

      November 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना
      • झारखंड में पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान शुरू, मुख्यालय सहित कई जिलों में मिली राहत
      • बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव ः अपराह्न तीन बजे तक 78.68 % मतदान 
      • साबरकांठा में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 8 घायल
      • ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version