Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजरायल-हमास युद्ध : गाजा में दूध के लिए तरस रहे मासूम, खाने के पड़े लाले
    Breaking News

    इजरायल-हमास युद्ध : गाजा में दूध के लिए तरस रहे मासूम, खाने के पड़े लाले

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा। इजरायल-हमास के बीच जारी संघर्ष के एक सप्ताह बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। इजराइल के लगातार हमले और गाजा छोड़कर जाने के ऐलान के बाद से वहां भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। वहां बच्चे दूध के लिए तरस रहे हैं, आम लोगों की रोजमर्रा की चीज जैसे ब्रेड, अंडे तक नसीब नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को पीने के पानी की भी कमी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे।

    हमास के हमले के बाद इजरायल ने गाजा में खाद्य आपूर्ति रोकने और बिजली काटने के लिए संपूर्ण नाकाबंदी कर दी है। इसके कारण दुकानों में कई सामान खत्म हो रहे हैं।

    दक्षिण गाजा के खान यूनिस में मौजूद इयाद अबू मुतलक ने कहा कि यहां बिजली, भोजन और पानी हर चीज की दिक्कत है। ऊपर वाला ही इस समस्या को सुलझा सकता है। उन्होंने कहा कि वह चार बेकरी देखकर यहां आए हैं। कहीं तो ब्रेड नहीं है तो कहीं इतनी लंबी कतार है कि इसका मिलना मुश्किल लग रहा है।

    दक्षिणी गाजा में लोगों की बाढ़ सी आ गई है, क्योंकि इजरायल ने शुक्रवार को कहा था कि गाजा के उत्तर में रहने वाले दक्षिण में चले जाएं। खान यूनिस में मौजूद अम सलेम ने कहा कि यहां भोजन के लिए तरस रहे हैं। अंडा, चावल, केन फूड कुछ भी नहीं मिल रहा है। यहां तक की बच्चे का दूध भी नसीब नहीं हो रहा है।

    वहीं, इजरायल ने कहा है कि उसने लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए उत्तर छोड़ने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि वे संघर्ष में न फंसें। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से गाजा में मानवतावादी कदम उठाने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के कमिश्नर जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा कि लोगों के लिए पानी आखिरी लाइफ लाइन है। मैं अपील करता हूं कि मानवीय सहायता के लिए अब घेराबंदी हटाया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग डिहाइड्रेशन से मरने लगेंगे। इनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंभाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, 12 की मौत, 17 घायल, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर ऊर्जा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
    azad sipahi

      Related Posts

      अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी

      June 22, 2025

      अमेरिका ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, ट्रंप ने कहा-ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए

      June 22, 2025

      मलेशिया के जोहोर राज्य में तेल भंडारण फैसिलिटी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version