Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। बड़ी कंपनियों के अच्छे नतीजे और बॉन्ड यील्ड में स्थिरता आने की वजह से अमेरिकी बाजार के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती बनी हुई नजर आ रही है।

    कई दिग्गज कंपनियों के अच्छे नतीजों की वजह से वॉल स्ट्रीट को काफी सहारा मिला है। इसके साथ ही बॉन्ड यील्ड भी पिछले सत्र के दौरान 5 प्रतिशत के स्तर से नरम पड़ता नजर आया। इस सकारात्मक माहौल में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,247.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 121.55 अंक यानी 0.93 प्रतिशत उछल कर 13,139.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,183.43 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,389.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,893.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 14879.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के 9 बाजरो में से 7 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,317 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.60 प्रतिशत टूट कर 2,369.10 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, निक्की इंडेक्स 334.14 अंक यानी 1.08 प्रतिशत उछल कर 31,396.49 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 189.54 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,181.07 अंक के स्तर पर बना हुआ है। सेट कंपोजिट इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 1.37 प्रतिशत की मजबूती दिखाते हुए 1,410.14 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,395.16 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,086.61 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,860.64 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,977.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, 149 रन से दी मात
    Next Article जमशेदपुर में दुर्गा विसर्जन पर कहर , 18 श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 10, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version