Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वन्य जीवों से जानमाल की हानि के मुआवजे की राशि बढ़ा सकती है योगी सरकार
    Breaking News

    वन्य जीवों से जानमाल की हानि के मुआवजे की राशि बढ़ा सकती है योगी सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। वन्य प्राणि सप्ताह पहली से सात अक्टूबर तक चल रहा है। वन्य प्राणि हमारे जीवन व वनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इनके परिवेश को सुरक्षित रखने व इनके संरक्षण के लिए जनता को जानकारी देने के लिए इस सप्ताह का अधिक महत्व है। वन्यजीव सुरक्षा व संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को योगी सरकार सम्मानित भी करेगी। वहीं प्रदेश सरकार वन्य जीवों से जानमाल की हानि की दशा में मुआवजे की राशि को बढ़ा सकती है। उत्तर प्रदेश में ईको पर्यटन की असीम संभावनाओं के मद्देनजर पर्यटन शुल्क में भी काफी कमी की जा सकती है। संभावना है कि शुक्रवार को पीलीभीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे ही बड़े ऐलान कर सकते हैं।

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीलीभीत दौरे पर मुख्यमंत्री योगी उप्र के हित में कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण वन्य जीवों से जानमाल की हानि की दशा में अनुग्रह राशि को बढ़ाए जाने से संबंधित है। इसके साथ 2014 से दी जा रही आर्थिक अनुग्रह सहायता की दर में बदलाव भी संभव है। वहीं ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने के निमित्त पर्यटन शुल्क में भी काफी कमी की जा सकती है।

    51 वन विश्राम भवनों का जीर्णाेद्धार
    वन्य जीव सप्ताह के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां कई बड़ी सौगात भी दे सकते हैं। यहां उच्चीकृत 51 वन विश्राम भवनों का जीर्णाेद्धार किया गया है। इसके अतिरिक्त सारस गणना रिपोर्ट 2023 पुस्तक रिलीज होगी, जिससे इसके बारे में आमजन भी जानकारी हासिल कर सकें।

    बाघ मित्र ऐप होगा लॉन्च, बाघ मित्रों का सम्मान
    प्रवक्ता ने बताया कि पीलीभीत में एक तरफ जहां बाघ मित्र ऐप लॉन्च होगा, वहीं बाघ मित्रों का सम्मान भी किया जाएगा। बाघ मित्र ऐप बाघ से सुरक्षा दिलाने में कारगर होगा। इस ऐप के जरिए आमजन सरकारी विभागों को मदद करने और आसपास के लोगों को जागरूक करने में मददगार होंगे। आबादी वाले क्षेत्र में बाघ व ग्रामीणों की सुरक्षा में यह ऐप काफी कारगर होगा। शहद किट का वितरण होने के साथ ही पीलीभीत टाइगर रिजर्व के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाघ मित्रों को मुख्यमंत्री सम्मानित भी करेंगे। साथ ही वन्य जीव सुरक्षा व संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर व कर्मचारी भी सम्मानित होंगे। वन्य जीव संरक्षण व सतत ईको पर्यटन विकास कार्यशाला का शुभारंभ भी होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेलेस्फोर के निधन पर जताया दुख
    Next Article उप मुख्यमंत्री ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन के वेतन रोकने का दिया निर्देश
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version