Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 03 अक्टूबरः इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी या ऑपरेशन ब्लंडर
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 03 अक्टूबरः इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी या ऑपरेशन ब्लंडर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बात 03 अक्टूबर 1977 की जब इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी को ऑपरेशन ब्लंडर नाम दिया गया क्योंकि महज 16 घंटे के भीतर इंदिरा गांधी रिहा हो गईं।

    दरअसल, इमरजेंसी के कारण करारी चुनावी हार के बाद इंदिरा गांधी सत्ता से बाहर थीं और देश में मोरारजी देसाई की सरकार। नई सरकार ने इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आरोप था कि चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की तरफ से 104 जीपें खरीदी गई जिनका भुगतान पार्टी ने नहीं बल्कि बिजनेसमैन ने किया और इसमें सरकारी राशि का भी इस्तेमाल किया गया।

    लिहाजा, इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। सहानुभूति बटोरने के लिए गिरफ्तारी के समय इंदिरा गांधी ने अधिकारियों से उन्हें हथकड़ी पहनाने की जिद की लेकिन अधिकारी नहीं माने। गिरफ्तार कर उन्हें फरीदाबाद के बड़खल लेक गेस्ट हाउस लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से गाड़ियों का काफिला वहां रुक गया। आसपास समर्थकों को देख इंदिरा गांधी गाड़ी से उतर कर एक पुलिया पर बैठ गईं। कुछ देर बाद इंदिरा गांधी को यहां से ले जाकर गेस्ट हाउस में 5-6 घंटे हिरासत में रखा गया था। उन्हें रात में ही किंग्सवे कैंप की पुलिस लाइन में बने गजटेड ऑफिसर्स मैस ले जाया गया और अगले दिन 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इंदिरा गांधी पर लगाए गए आरोपों के सबूत मांगे लेकिन सबूत पेश नहीं किए जा सके। मजिस्ट्रेट ने इंदिरा गांधी को बरी कर दिया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1831- मैसूर (अब मैसुरू) पर ब्रिटेन ने कब्ज़ा किया।

    1880- पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन।

    1915- नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

    1932- इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

    1977- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    1978- कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

    1984- भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

    1992- गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

    1994- भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से दावा पेश किया।

    1995- चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

    1999- आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

    2002- नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।

    2003- पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

    2004- लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

    2006- दक्षिण कोरिया के बान की मून के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव की घोषणा।

    2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

    2013- इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

    जन्म

    1999- निषाद कुमार – ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

    1967- गजेंद्र सिंह शेखावत – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

    1959- सुबीर गोकर्ण- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

    1953- दीपक मिश्रा – भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

    1949 – जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक।

    1928- अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी।

    1927- पी. परमेश्वरन – जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।

    1890- लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता

    निधन

    2021- घनश्याम नायक – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

    2007 – एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।

    1953- अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर- प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

    1923- कादम्बिनी गांगुली- भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

    जर्मन एकता दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : बाढ़ और भूस्खलन के कारण देशभर में 13 राजमार्ग पूरी तरह से बंद
    Next Article ईरान-इजरायल संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों को जारी किया यात्रा परामर्श
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद में बेखौफ अपराधी: कतरास में मेयर समर्थक को घर में घुसकर मारी गोली, हालत बेहद नाजुक
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version