Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वर्षों इंतजार के बाद हरमू फ्लाई ओवर निर्माण का रास्ता हुआ साफ, दीपावली के बाद शुरू होगा काम
    Top Story

    वर्षों इंतजार के बाद हरमू फ्लाई ओवर निर्माण का रास्ता हुआ साफ, दीपावली के बाद शुरू होगा काम

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। वर्षों इंतजार के बाद आखिरकार हरमू रोड फोर लेन फ्लाई ओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फ्लाई ओवर निर्माण की आधारशिला रखी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। फ्लाई ओवर बनने से रातू रोड चौक, शनि मंदिर चौक, गाड़ीखाना चौक, किशोर गंज चौक, भारत मात चौक सहित पूरे हरमू रोड जाम से मुक्त होगा। यह वीवीआइपी मूवमेंट वाली भी सड़क है। ऐसे में जब वीवीआइपी मूवमेंट होता है तो इस सड़क की दोनों ओर बसे मोहल्ले के लोग कैद होने को मजबूर हो जाते हैं। हरमू फ्लाई ओवर बनने से लोगों को इससे भी राहत मिलेगी।

    ऐसी होगी हरमू एलिवेटेड फ्लाईओवर सड़क
    सहजानंद चौक से शुरू होकर भारत माता चौक, किशोर गंज चौक, गाड़ीखाना चौक, शनि मंदिर चौक, रातू रोड चौक होते हुए जज कॉलोनी कांके रोड तक हरमू एलिवेटेड कॉरिडोर फोर लेन का निर्माण होगा। कैबिनेट से इसकी स्वीकृति 28 जून को ही मिल गयी है। इसका टेंडर अंतिम चरण में है। करीब 3.53 किमी लंबा यह फ्लाई ओवर होगा। 470 करोड़ से इसे बनाया जायेगा। निर्माण लागत 355 करोड़ रुपये होगी। शेष राशि जमीन अधिग्रहण, बिजली उपकरणों की शिफ्टिंग, पाइप लाइन की शिफ्टिंग, कंसलटेंसी चार्ज आदि में खर्च की जायेगी। भू-अर्जन में काफी राशि खर्च होगी।

    रातू रोड जंक्शन के पास जमीन से 18 मीटर ऊंचा होगा फ्लाई ओवर
    वर्तमान में रातू रोड फ्लाई ओवर का काम चल रहा है। हरमू रोड फ्लाई ओवर का निर्माण रातू रोड फ्लाई ओवर को भी क्रॉस करेगा। विभाग ने जो डीपीआर बनाया है, उसके अनुसार करीब हरमू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर से 18 मीटर ऊंचा होगा। ऐसे में हरमू रोड से आनेवाले वाहन ऊपर ही ऊपर पार होंगे। इसमें राजभवन की भी सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है।

    वाहनों को चढ़ने के लिए बनेंगे रैंप
    प्रस्तावित फोरलेन फ्लाई ओवर पर चढ़ने-उतरने के लिए एसीबी ऑफिस स्टार्ट पाइंट और हरमू चौक के पास इंड प्वाइंट होगा। दोनों जगह पर रैंप बनाये जायेंगे। इसके अलावा सहजानंद चौक के पास बाईं ओर भी रैंप बनाया जायेगा, ताकि लोग कडरू आदि इलाके में आना-जाना कर सकें। वहीं, रातू रोड चौराहा के पहले गौशाला के पास भी रैंप बनाने की योजना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे 56,000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात
    Next Article आंगनबाड़ी सेविका सहायिका धरने पर बैठीं, सरकार कैबिनेट में पारित करे आठ सूत्री मांगें, नहीं तो वोट बहिष्कार
    shivam kumar

      Related Posts

      लुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

      June 24, 2025

      हथियार बंद अपराधियों ने छह वाहनों को फूंका

      June 24, 2025

      शिक्षा सामग्री की चोरी पर जिला प्रशासन सख्त, एफआईआर दर्ज कर जांच समिति गठित

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version