Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आंदोलनकारी चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल
    राज्य

    आंदोलनकारी चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। धर्मतला में जूनियर डॉक्टरों का अनशन 10वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनकी प्रतिक्रिया की मांग की है। आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि वे सोमवार को राजभवन का घेराव करेंगे और मंगलवार को राज्यभर में मानव श्रृंखला बनाएंगे। शनिवार से अनशन पर बैठे पुलस्त्य आचार्य की तबीयत रविवार रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एनआरएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलस्त्य को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद ‘वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट’ के डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एंबुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जूनियर डॉक्टर देबाशीष हालदार ने साफ किया कि वे किसी राजनीतिक दल या मध्यस्थता के जरिए अनशन खत्म नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “यह नागरिकों का आंदोलन है, और इसमें राजनीतिक दलों का स्वागत नहीं है। हमारा संघर्ष तभी समाप्त होगा, जब सरकार हमारी 10 मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगी।”

    देबाशीष ने सीबीआई की चार्जशीट को कमजोर बताते हुए कहा कि इसमें जिन दो लोगों को सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उनके नाम शामिल नहीं हैं। उन्होंने राजभवन का घेराव करने की घोषणा की, ताकि राज्यपाल से सीबीआई जांच पर अविश्वास जताया जा सके।

    मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाने की योजना
    मंगलवार को कोलकाता के रेड रोड पर दुर्गा पूजा विसर्जन का कार्निवल आयोजित होगा। हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आंदोलनकारी कार्निवल में कोई व्यवधान नहीं डालेंगे, लेकिन शहर और जिलों में सड़कों पर शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाएंगे। देबाशीष ने कहा, “हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं और प्रोत्साहन के लिए किसी तरह की अराजकता पैदा नहीं करेंगे।”

    आंदोलन को मजबूत करने के लिए कई वरिष्ठ डॉक्टर भी समर्थन में सामने आए हैं। वे सुबह से लेकर रात तक 12 घंटे का प्रतीकात्मक अनशन कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी पेन-डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

    मुख्यमंत्री की चुप्पी पर नाराजगी
    आंदोलनकारी मुख्यमंत्री की चुप्पी से निराश हैं। देबाशीष ने कहा, “सरकार की इतनी बेरुखी है कि इतने दिन गुजरने के बाद भी मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा। हमें सिर्फ मुख्य सचिव के मेल और कुछ नेताओं की प्रतिक्रिया सुनने को मिल रही है। हम मुख्यमंत्री की सीधी प्रतिक्रिया चाहते हैं।”

    जूनियर डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी में सीए की छात्रा का अपहरण
    Next Article आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का पहले दिन नहीं रहा कोई खास कलेक्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version