Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुर्शिदाबाद में व्यापारी की गोली मारकर हत्या 
    राज्य

    मुर्शिदाबाद में व्यापारी की गोली मारकर हत्या 

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सूति इलाके में बुधवार सुबह एक सीमेंट की दुकान पर गोलीबारी में एक व्यापारी की मौत हो गई। यह घटना सूति के काशिमनगर इलाके में हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक ग्राहक पर निशाना साधकर गोली चलाई गई थी, लेकिन गोली व्यापारी यदु शेख उर्फ ​​बिशु के सीने में लग गई। घटना के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यापारी को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस का कहना है कि हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस ने हमलावरों की एक बाइक बरामद कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

    स्थानीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि यह घटना जुआ खेलने के विवाद के कारण हुई हो सकती है। बताया जा रहा है कि कविरुल शेख नाम का एक युवक यदु शेख की दुकान पर गया था, और हमलावरों का असली निशाना वही था। लेकिन गोली कविरुल को न लगकर व्यापारी बिशु को लग गई। बिशु को जंगीपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

    पुलिस ने बिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने कहा कि कविरुल इलाके में एक जुआरी के रूप में जाना जाता है, और हो सकता है कि इसी विवाद के कारण उसकी किसी से दुश्मनी हो गई हो।

    जंगीपुर पुलिस जिला के अधीक्षक आनंद राय ने कहा, “अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार 
    Next Article बारासत के तेल कारखाने में लगी भयावह आग, कई घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version