Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»शेख हसीना के बेटे जॉय और पूर्व मंत्री पलक समेत 19 के खिलाफ एनआईडी डेटा लीक का आरोप, केस दर्ज
    दुनिया

    शेख हसीना के बेटे जॉय और पूर्व मंत्री पलक समेत 19 के खिलाफ एनआईडी डेटा लीक का आरोप, केस दर्ज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय, अवामी लीग नेता और पूर्व आईसीटी राज्यमंत्री जुनैद अहमद पलक समेत 19 लोगों पर राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) डेटा लीक का कथित आरोप लगा है। इन सभी के खिलाफ कफरूल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

    बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, जॉय और अन्य पर कथित तौर पर संगठित सिंडिकेट के माध्यम से एनआईडी जानकारी की बिक्री की सुविधा प्रदान करने का आरोप है। कहा गया है कि जॉय व अन्य ने डिजिकॉन को व्यावसायिक लेनदेन के लिए एनआईडी जानकारी का उपयोग करने की अनुमति दी। 39 वर्षीय एनामुल हक ने बुधवार तड़के ढाका के कफरूल पुलिस स्टेशन में साइबर सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। कफरुल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी काजी गोलाम मुस्तफा ने इसकी पुष्टि की है।

    पुलिस के मुताबिक, शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि सजीब वाजेद जॉय और जुनैद अहमद पलक ने सिंडिकेट के माध्यम से एनआईडी जानकारी की बिक्री की सुविधा के लिए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। आरोपितों ने राष्ट्रीय और व्यक्तिगत सुरक्षा से समझौता कर डिजिकॉन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड को विभिन्न संगठनों के साथ व्यावसायिक लेनदेन के लिए एनआईडी जानकारी का उपयोग करने की अनुमति दी। यह संवेदनशील जानकारी लगभग 182 संगठनों को बेची गई। इस बिक्री से लगभग 20,000 करोड़ रुपये जुटाए गए। उल्लेखनीय है कि जुनैद अहमद पलक को कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में उन्हें कई अन्य मामलों के सिलसिले में पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान ने लेबनान में फंसे अपने 67 नागरिक सुरक्षित निकाले
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को, मिल सकता है बड़ा तोहफा
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version