Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का किया काम, भाजपा ने समझा आदिवासियों का दर्दः चंपाई सोरेन
    Top Story

    कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का किया काम, भाजपा ने समझा आदिवासियों का दर्दः चंपाई सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। घाटशिला से भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में गुरुवार काे चंपाई सोरेन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड को बनाने में हम लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। पहले देश में कांग्रेस की सरकार रह चुकी है, लेकिन झारखंड आंदोलन को कांग्रेस ने नजदीक से नहीं देखा। कांग्रेस ने कभी झारखंड के आदिवासी, मूलवासियों की भावना को नहीं समझ सकी। उस आंदोलन में कितने ही बहु बेटियों का सिंदूर मिट गया। कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा। दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया। आज वे झारखंड के हित की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा झारखंड आंदोलन को कुचलने का काम किया। कांग्रेस ने झारखंड के साथ कभी न्याय नहीं किया।

    चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन को जब देश में भाजपा की सरकार बनी तो उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समझा। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नजदीक से देखा। उन्होने दलित, आदिवासी और मूलवासियों के दर्द को समझा। भाजपा ने दलितों आदिवासियों के दर्द को समझा। भाजपा और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने झारखंड को बनाया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गोली चलाने का काम किया। गोवा में जो गोलीकांड हुआ उसे कांग्रेस सरकार कराया। आज कांग्रेस किस मुंह से कह रही है कि झारखंड की भलाई करेंगे।

    उन्हाेंने कहा कि हो भाषा बंगाल, झारखंड, ओडिशा और असम में भी है। हो भाषा को संरक्षित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इसका भी रास्ता खुलेगा और आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस ने तो सिर्फ झारखंड आंदोलनकारियों के घरों को तोड़ने का काम किया है। आज जो हमलोग अलग प्रदेश में रह रहे हैं छाती ठोंक के कहता हूं कि भाजपा की देन है। भाजपा ही आदिवासियों का संरक्षण कर सकती है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बना दिया।

    जेएमएम कांग्रेस की सरकार पर भी चंपाई सोरेन ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जेएमएम भाजपा में शामिल होने को लेकर आरोप लगाती है। जेएमएम कांग्रेस औऱ आरजेडी गठबंधन की सरकार में झारखंड का कभी विकास नहीं हो सकता है। संथाल परगना में आज बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है। आदिवासियों के जमीनों को लूटा जा रहा है। अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी। बिरसा मुंडा ने धनूष के दम पर अंग्रेजों को बाहर किया। आज उसी झारखंड को जेएमएम कांग्रेस की सरकार लूटने में लगी है। इसलिए आगामी चुनाव में झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतख्त बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो : संजय सेठ
    Next Article बहुचर्चित विवेक यादव हत्याकांड का एक और आरोपित गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version