Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»धर्मेंद्र प्रधान आज तीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्रों का शुभारंभ करेंगे
    देश

    धर्मेंद्र प्रधान आज तीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता उत्कृष्टता केंद्रों का शुभारंभ करेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज स्वास्थ्य देखभाल, कृषि और स्थाई शहरों से जुड़े विषयों पर केंद्रित तीन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उत्कृष्टता केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

    पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, “विकसित भारत” के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित इन तीनों उत्कृष्टता केंद्रों का नेतृत्व उद्योग भागीदारों और स्टार्टअप के साथ मिलकर शीर्ष शैक्षणिक संस्थान करेंगे। इन तीनों क्षेत्रों में अंतःविषय अनुसंधान, अत्याधुनिक अनुप्रयोग का विकास और उपयुक्त समाधान तकनीकों का विकास शामिल है। इस पहल का उद्देश्य एक प्रभावी एआई तंत्र को सक्रिय करना और इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधनों का पोषण करना है।

    पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में एआई को बढ़ावा देने औरकारगर बनाने के दृष्टिकोण के तहत इन केंद्रों की स्थापना की घोषणा 2023-24 के बजट घोषणा के पैरा 60 के तहत की गई थी। इसके अनुरूप, सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2027-28 की अवधि के दौरान 990.00 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय व्यय के साथ तीन एआई उत्कृष्टता केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है। इस पहल के कार्यान्वयन की देखरेख के लिए एक शीर्ष समिति का गठन किया गया है। इसकी सह-अध्यक्षता जोहो कॉर्पोरेशन के संस्थापक और सीईओ डॉ. श्रीधर वेम्बू करेंगे।

    शुभारंभ अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति, आईआईटी के निदेशक, उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, उद्योग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, स्टार्ट-अप संस्थापक और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू का अल्जीरियाई कंपनियों से ‘मेक इन इंडिया’ में शामिल होने का आह्वान
    Next Article अमित शाह आज आईपीएस प्रोबेशनर्स से संवाद करेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version