Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी: जोशी
    बिजनेस

    उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी: जोशी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -जोशी ने बीआईएस की मानक संवर्धन गतिविधियों पर एक फिल्म और गेम लॉन्च किया
    नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए मानकों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है।

    केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में विश्व मानक दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो। उन्‍होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक मानक एकीकृत मानक ढांचे की दिशा में काम करने वाले हितधारकों के बीच सामंजस्य और तालमेल सुनिश्चित करना जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की भलाई गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक पहुंच पर निर्भर करती है, जबकि उद्योग की वृद्धि और लाभप्रदता सीधे इन उच्च गुणवत्ता वाले सामानों की मांग से जुड़ी हुई है। यह एक समग्र दृष्टिकोण है जो उपभोक्ताओं और उत्पादकों की परस्पर निर्भरता को स्वीकार करता है और मजबूत गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देता है।

    जोशी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दृष्टिकोण पर जोर दिया कि देश को उसकी सर्वोत्तम गुणवत्ता के लिए पहचाना जाए और भारत को विश्व मानकों का पर्याय बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीआईएस को गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और वैश्विक व्यापार में इसका योगदान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आर्थिक विकास को समृद्ध बनाने, ‘मेड इन इंडिया’ लेबल को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड भारत की स्थापना में बीआईएस की बहुत बड़ी भूमिका है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, 2016 का नया बीआईएस अधिनियम व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा। यह ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देगा। जोशी ने उत्पादों के मानकीकरण में बीआईएस के अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज 22,300 से अधिक मानक लागू हैं, जबकि 94 फीसदी भारतीय मानकों को आईएसओ तथा आईएसई मानकों के साथ सुसंगत बनाया जा रहा है। आज 732 उत्पादों के 174 क्यूसीओ को अनिवार्य बीआईएस प्रमाणन के लिए अधिसूचित किया गया है, जबकि 2014 तक 106 उत्पादों के केवल 14 गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) थे।

    केन्द्रीय मंत्री ने बीआईएस की मानक संवर्धन गतिविधियों पर एक फिल्म भी लॉन्च की। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए गुणवत्ता के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए एक क्वालिटी क्वेस्ट गेम भी लॉन्च किया। विश्व मानक दिवस के अवसर पर उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मानकों के बारे में जानकारी प्रसारित करने के लिए संदर्भ पुस्तिकाएं और देशभर के मानक क्लबों में वितरित करने के लिए बीआईएस द्वारा विकसित कॉमिक पुस्तकें भी जारी कीं।

    इस कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा के साथ-साथ भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे, अतिरिक्त सचिव भरत खेड़ा, बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के प्रमुख हितधारक भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैट ने त्‍योहारी सीजन में करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना जताई
    Next Article कौशल भारत मिशन में एआई असिस्टेंट के लिए एमएसडीई ने मेटा के साथ साझेदारी की
    shivam kumar

      Related Posts

      मोबाइल डेटा जैसी क्रांति लाएगा एआई, ऊर्जा खपत में होगी बड़ी वृद्धि: गौतम अडाणी

      May 11, 2026

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

      May 11, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन
      • संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
      • काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित
      • होर्मुज में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं, युद्ध टालने के प्रयासों को झटका
      • सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version