Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कांटाटोली फ्लाई ओवर आम लोगों के लिए खुला, सीएम हेमंत ने हरमू रोड फ्लाई ओवर की दी सौगात
    Jharkhand Top News

    कांटाटोली फ्लाई ओवर आम लोगों के लिए खुला, सीएम हेमंत ने हरमू रोड फ्लाई ओवर की दी सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी की बहुप्रतीक्षित कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन कर उसे रांची वासियों को समर्पित कर दिया। उद्घाटन के बाद सीएम ने सेल्फ ड्राइव भी की। इसके अलावा सीएम ने रांची की एक और महत्वाकांक्षी योजना हरमू रोड फ्लाई ओवर का भी शिलान्यास किया। साथ ही बहुबाजार से सिरमटोली के बीच छूटे कनेक्टिंग फ्लाई ओवर की उन्होंने नींव रखी। शुक्रवार को संत पॉल कैथेड्रल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने रांची में निर्मित बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ और कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन पथ धनबाद का भी उदघाटन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने और जाम की समस्या से मुक्ति के लिए कुल 3264 करोड़ की बड़ी सौगात दी है। इसमें तीन कनेक्टिंग एलिवेटेड फ्लाई ओवर सहित कई फोर लेन सड़कें और पुल और आरओबी की 31 योजनाएं शामिल हैं। सीएम ने इन 21 योजनाओं का आॅनलाइन उद्घाटन किया। मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, कल्पना सोरेन, राजेश कच्छप, विभागीय सचिव सुनील कुमार, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, फादर जोलया कुजूर, स्वामी ईश्वरचंद सहित कई उपस्थित रहे।

    हमारी सरकार लंबी सोच के तहत कर रही है काम
    मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची शहर में जमीन अधिग्रहण कठिन कार्य है। जब तक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा, यह काम पूरा नहीं हो सकता है। लेकिन कांटाटोली फ्लाई ओवर की जमीन लेने में लोगों ने काफी सहयोग दिया। फ्लाई ओवर बनाने में योगदा सत्संग की जमीन चली गयी। कहा कि राजधानी बनने के साथ यहां यातायात की समस्या बढ़ी है। बहुत सारे कार्य पहले ही शुरू हो जाने चाहिए थे, मगर देर से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास में यह देखना होगा कि कानून हम ही बनाते हैं और तोड़ते भी हम ही हैं। चाहे साफ-सफाई की बात हो या गली-मोहल्ले की। सभी की सहभागिता से ही हम चीजों को सुधार सकते हैं। सिरमटोली में रेलवे क्रांसिंग के ऊपर बन रहा फ्लाई ओवर आज तक नहीं बन सका। कहा कि हमारी सरकार लंबी सोच के तहत काम कर रही है। कहा कि पहाड़ी मंदिर में बड़ा झंडा लगाने का खमियाजा हम आज भी भुगत रहे हैं। कभी-कभी हम अपने हाथों से ऐसा नुकसान कर बैठते हैं।

    गेंदा और गुलाब पौधे लगाने से पर्यावरण नहीं सुधरेगा
    सीएम ने कहा कि एक समय रांची में रात को एसी और पंखा चलाने की जरूरत नहीं पड़ती थी। आज स्थिति बिल्कुल अलग है। पेड़ों की कटाई कर शहर में बड़े-बड़े भवन बन रहे हैं। पेड़ लगाने के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। लोग गेंदा और गुलाब के पौधे लगा रहे हैं। लेकिन इसको लगाने से पर्यावरण नहीं सुधरेगा। पर्यावरण को बचाना है तो पीपल और नीम के पेड़ लगाने होंगे। कहा कि कार्यक्रम में फूल देने की परंपरा खत्म कर दी है। बुके देकर क्या पांच-सौ हजार रुपये बर्बाद करना। इसलिए अब हम किसी भी कार्यक्रम में भेंट में पौधा देते हैं।

    बड़ी-बड़ी सोसायटी में लगाया जायेगा सोलिड बेस्ड मैनेजमेंट, गांव के लोग नहीं फेंकने देंगे शहर का कचरा
    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव वाले शहर के कचरे को फेंकने के लिए जमीन नहीं देंगे। बड़ी-बड़ी सोसायटी में सोलिड बेस्ड मैनेजमेंट लगाया जायेगा। हमें खुद में कड़ा होना होगा। कहा कि सोनम वांचुंग पर्यावरण को लेकर यात्रा पर निकले, मगर गिरफ्तार कर लिया गया। अगर हम नहीं चेते तो खुद झेलेंगे। हम विकास के नाम पर पर्यावरण का ध्यान रखें। विभाग भी इसका ख्याल रखें।

    सीएम ने इनका किया उद्घाटन
    कांटाटोली फ्लाई ओवर
    बिरसा चौक-धुर्वा गोल चक्कर फोर लेन स्मार्ट पथ
    कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग आठ लेन पथ धनबाद
    अनगड़ा-हाहे, राहे पथ का पुनर्निर्माण
    इन योजनाओं की रखी गयी आधारशिला
    सहजानंद चौक से जज कॉलानी तक फोर लेन एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण (लागत 430।75 करोड़)।
    बहु बाजार से पटेल चौक कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का निर्माण (लागत 213.35 करोड़)।
    धनबाद जिले में मटकुरिया फ्लाई ओवर का निर्माण (लागत 256।54 करोड़)।
    गोला-मुरी फोर लेन सड़क (लागत 333।17 करोड़)।
    भुईयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी पथ में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन पुल निर्माण (लागत 77.77 करोड़)।
    अन्य पथों एवं आरओबी निर्माण कार्य (लागत 713.49 करोड़)।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकमलेश सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, बाबूलाल ने दिलायी पार्टी की सदस्यता
    Next Article भाजपा ने झारखंड की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था को खोखला कर दिया: बंधु तिर्की
    shivam kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल

      June 20, 2026

      टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका

      June 20, 2026

      राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

      June 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह में स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल
      • टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक होने की आशंका
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version