Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कौशल भारत मिशन में एआई असिस्टेंट के लिए एमएसडीई ने मेटा के साथ साझेदारी की
    बिजनेस

    कौशल भारत मिशन में एआई असिस्टेंट के लिए एमएसडीई ने मेटा के साथ साझेदारी की

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मंत्रालय ने स्किल इंडिया मिशन में एआई असिस्टेंट के लिए मेटा से हाथ मिलाया
    नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने सोमवार को कौशल भारत मिशन के लिए कृत्रिम मेधा सहायक (एआई असिस्टेंट) लाने और वर्चुअल रियलिटी तथा मिक्स्ड रियलिटी में उत्कृष्टता के पांच केंद्र स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के साथ साझेदारी की है। एआई असिस्टेंट पर इस साझेदारी का उद्देश्य सूचना तक पहुंच को सरल बनाना, सीखने के परिणामों में सुधार करना और सहज डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से छात्रों को निर्बाध सहायता प्रदान करना है।

    कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि इस साझेदारी के तहत मेटा के ओपन-सोर्स लामा मॉडल द्वारा संचालित एक अभिनव एआई-संचालित चैटबॉट को स्किल इंडिया डिजिटल (एसआईडी) पोर्टल पर शिक्षार्थियों के अनुभव को बढ़ाने के लिए विकसित किया जाएगा। मंत्रालय के मुताबिक इसके अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) के 5 उत्कृष्टता केंद्र शिक्षार्थियों और प्रशिक्षकों को नवीनतम वीआर प्रौद्योगिकी से लैस करेंगे, ताकि वे सुरक्षित, मनोरंजक और आकर्षक वातावरण में मौजूदा कौशल सीख सकें और बढ़ा सकें।

    कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारा मिशन भारत के युवाओं को आज के प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल रियलिटी और मिक्स्ड रियलिटी जैसी तकनीकों को स्किल इंडिया इकोसिस्टम में एकीकृत करके, हम देश के युवाओं के लिए व्यक्तिगत शिक्षण मार्ग को सक्षम करने वाली अत्याधुनिक तकनीकों तक पहुंच को लोकतांत्रिक बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मेटा के साथ हमारी साझेदारी आज इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष और सार्वजनिक नीति प्रमुख शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि मेटा में हम भारत के आर्थिक विकास के लिए सार्थक प्रभाव पैदा करने के लिए एआई, वीआर और एमआर जैसी अग्रणी तकनीकों का लाभ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के साथ ये साझेदारियां प्रौद्योगिकी और शिक्षा के बीच की खाई को पाटने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। ठुकराल ने कहा कि ओपन-सोर्स लामा जैसी उन्नत तकनीकों के एकीकरण के माध्यम से हमारा लक्ष्य न केवल छात्रों को बल्कि शिक्षकों और उद्यमियों को भी सशक्त बनाना है, उन्हें आज की डिजिटल-फर्स्ट दुनिया में कामयाब होने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए मानकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी: जोशी
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में पूरे दिन लिवालों का रहा जोर, खरीदारी के सपोर्ट से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
    shivam kumar

      Related Posts

      मोबाइल डेटा जैसी क्रांति लाएगा एआई, ऊर्जा खपत में होगी बड़ी वृद्धि: गौतम अडाणी

      May 11, 2026

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोना और चांदी की चमक

      May 11, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन
      • संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
      • काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित
      • होर्मुज में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं, युद्ध टालने के प्रयासों को झटका
      • सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version