Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ठगा
    Top Story

    मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ठगा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शालीमार स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार और उनकी मां पर दर्ज हुई प्राथमिकी
    रामगढ़। शहर में एक मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ही ठग लिया। 30 लाख रुपए की ठगी का मामला अब रामगढ़ थाने पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के मेन रोड सुभाष चौक पर स्थित शालीमार स्वीट्स दुकान बेचने का ऑफर उसके मालिक अनिल कुमार के द्वारा पंजाबी मोहल्ला निवासी दलजीत सिंह आनंद और उनकी पत्नी जसमीत कौर को दिया गया था। इस मामले में दलजीत सिंह की पत्नी जसमीत कौर के नाम पर बाकायदा एक एग्रीमेंट भी बनाया गया।

    10 सितंबर को हुई बात, 12 सितंबर को बना एग्रीमेंट
    पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को बंगाली टोला निवासी अनिल कुमार, अजीत कुमार और अनिल कुमार के भतीजे उनके घर पंजाबी मोहल्ला में आए। उन्होंने मनोज जैन की पत्नी से एक दुकान खरीदने के लिए रुपयों की सख्त आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने सुभाष चौक के सामने बनी शालीमार स्वीट्स का दुकान का हिस्सा जो अनिल कुमार की मां सोना देवी के नाम से है, उसे विक्रय करने का प्रस्ताव उनके समक्ष रखा। 12 सितंबर को 33 लाख में डील फाइनल हुई और एग्रीमेंट तैयार कर लिया गया, जिसमें अनिल कुमार की मां सोना देवी के भी हस्ताक्षर हैं। 8 लाख कैश और 22 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया गया। बकाया तीन लाख लेकर वे दुकान में पार्टिशन करवा कर उन्हें कब्जा देंगे। इस दौरान दुकान का ओरिजिनल सेल डीड भी जसमीत कौर को दिया गया।

    पितृ पक्ष से बिगड़ गई बात
    जसमीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी यह बात पितृ पक्ष से ही बिगड़ गई। जब नवरात्र में तीन लाख का चेक लेकर वे लोग अनिल कुमार के पास गए तो उन्होंने दशहरे के बाद दुकान का कब्जा सौंपने की बात कह दी। 13 अक्टूबर को जब जसमीत कौर और उनके पति दोबारा सोना देवी और अनिल कुमार के घर गए तो वहां उनके साथ बदतमीजी हुई। साथ ही रुपए डूब जाने की धमकी दी गई। अनिल कुमार और अजीत कुमार ने उनके साथ गाली गलौज की और 1984 याद दिलाने की धमकी दी।

    इस प्रकरण में रामगढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत कांड संख्या 329/24 दर्ज किया है। ठगी के इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सौंप गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
    Next Article गढ़वा से रांची आ रही बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version