Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक भिड़े, चाकूबाजी में एक कार्यकर्ता घायल
    Top Story

    सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक भिड़े, चाकूबाजी में एक कार्यकर्ता घायल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। झारखंड विधानसभा के चुनाव की तिथि घोषित होने के बावजूद अभी तक झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। लगभग 36 घंटे से सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक भाजपा के प्रत्याशियों की सूची वायरल हो रही है। वायरल सूची के आधार पर उपराजधानी दुमका के चौक चौराहों पर चर्चा तेज हो गई है।

    चाय की चुस्की के साथ जीत हार का समीकरण बनाया और बिगड़ा जा रहा है। अमूमन चुनाव के वक्त दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और समर्थक के बीच तीखी नोंक-झोंक और मारपीट की घटना भी घटित होती है। लेकिन इससे अलग दुमका में भाजपा कार्यकर्ता ही आपस में उलझ गए। दुमका भाजपा की गुटबाजी जग जाहिर है। चुनाव कोई भी हो दो प्रमुख नेता एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। दोनों के अपने-अपने समर्थक भी हैं। एक तरफ पूर्व सांसद सुनील सोरेन तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी का नाम आता है।

    लोकसभा चुनाव की बात करें तो दोनों की अपनी अपनी दावेदारी थी। केंद्रीय नेतृत्व ने पहले सुनील सोरेन को प्रत्याशी बनाया। लेकिन सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होते ही सुनील सोरेन से टिकट वापस लेते हुए सीता सोरेन को मैदान में उतार दिया था। कहा जा रहा है कि भाजपा के अंतर्कलह के कारण ही सीता सोरेन की हार हुई। अब जबकि विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, तो फिर दोनों नेता की दावेदारी दुमका विधानसभा सीट पर है। पार्टी द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा भले ही नहीं हुई हाे, लेकिन प्रत्याशियों की सूची वायरल होते ही चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। वायरल सूची में सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा से प्रत्याशी दर्शाया गया है, जिसके आधार पर एक तरफ जहां सुनील सोरेन के समर्थक अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। वही लुईस मरांडी के समर्थकों में निराशा भी देखी जा रही है। दोनों के समर्थकों के बीच न केवल सोशल मीडिया पर जंग छिड़ा हुआ है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी दोनों के समर्थक एक दूसरे के खून के प्यासे नजर आने लगे हैं।

    ताजा मामला बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर, जरूवाड़ीह मोहल्ला में वायरल सूची के आधार पर सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक के बीच तीखी बहस हो गई। सीताराम मिश्रा पूर्व सांसद सुनील सोरेन के समर्थक बताए जा रहे हैं, तो अनुज सिंह पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के समर्थक। दोनों के बीच इतनी तीखी नोक-झोंक हुई की नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि सीताराम मिश्रा ने वायरल सूची में सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए डॉ लुईस मरांडी के बारे में अनर्गल बातें बोल रहा था। जिसका विरोध अनुज सिंह ने किया। बात नोक-झोंक से मारपीट पर आ गई। इसी बीच आवेश में आकर सीताराम मिश्रा और उसके बेटे ने अनुज सिंह पर चाकू से वार कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू का वार उसके पेट पर किया गया।

    घटना के बाद परिजन अनुज सिंह को लेकर फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। परिजन अनुज सिंह को लेकर दुर्गापुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने स्थिति खतरे से बाहर बताया। दुर्गापुर में इलाज के बाद अनुज सिंह को वापस दुमका लाया गया, फिलहाल वह अपने घर में है। मामले की जानकारी नगर थाना को दी गई। नगर थाना की पुलिस अनुज सिंह के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस पुरी रात जरूवाडीह में कैंप करती रही। फिलहाल पुलिस कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइचागढ़ सीट आजसू के खाते में जाने की संभावना पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज
    Next Article मनरेगा कर्मियों को हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान करने का निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version