Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर वित्तीय घोटाला : संदीप घोष और उनके करीबी निशाने पर
    राज्य

    आरजी कर वित्तीय घोटाला : संदीप घोष और उनके करीबी निशाने पर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में वित्तीय घोटाले के आरोपों में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इडी को संदेह है कि संदीप और उनके करीबी व्यापारियों के बैंक खातों में अवैध लेन-देन हुए हैं, और आवश्यक होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है।

    इडी ने पहले ही संदीप के दो करीबी व्यापारियों, विक्रम सिंह और सुमन हाजरा, तथा उनके सुरक्षा गार्ड अशरफ अली खान से पूछताछ की है। इन चारों के आवासों पर भी छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें संदीप के रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष के नाम से कई संपत्तियां शामिल हैं।

    इडी अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान संदीप के करीबियों ने संपत्तियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। जांच एजेंसी को शक है कि संदीप ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर अवैध धन जमा किया है। इसके स्रोत का पता लगाने के लिए संदीप के करीबी रिश्तेदारों के लिखित बयान दर्ज किए गए हैं।

    जांच में पता चला है कि 2021 से 2024 तक आरजी कर अस्पताल में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। इडी का आरोप है कि संदीप ने अपने करीबी व्यापारियों के माध्यम से फर्जी कंपनियों का उपयोग कर यह घोटाला किया। इन कंपनियों के जरिए अस्पताल में दवाओं और उपकरणों के अनुबंध हासिल किए गए, और इसी दौरान करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद किया गया।

    इडी सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपितों से पूछताछ के दौरान वे स्पष्ट जवाब देने से बचते रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी सबूत जल्द ही विशेष अदालत में पेश किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर संदीप और अन्य आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकुमार राव नहीं खरीद सकते महंगी कार, बताई बड़ी वजह
    Next Article झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा दूसरे दिन भी ठप, कर्मचारियों ने घेरा स्वास्थ्य मंत्री का आवास
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’

      June 21, 2025

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version