Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार तीसरे दिन कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 400 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,797.42 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 296.47 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 18,276.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,440.71 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,258.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.50 प्रतिशत टूट कर 7,497.48 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,377.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 1 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजारों में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,620.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,417.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत फिसल कर 38,065.88 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 205.11 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 20,555.04 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.29 प्रतिशत टूट कर 23,266.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,593.91 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,467.40 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत फिसल कर 7,763.57 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत टूट कर 3,286.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तानी टेस्ट टीम से बाहर हुए मीर हमजा, पुनर्वास के लिए गए कराची
    Next Article उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से की रिकवरी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version