Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत मामले की जांच होः जयराम रमेश
    देश

    बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत मामले की जांच होः जयराम रमेश

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024Updated:October 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (प्रसार) जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियाें की माैत की घटना की जांच कराने की मांग की है। उन्हाेंने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुुए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काे भी टैग किया है। जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की मौत हो गई है जबकि 2 या 3 की हालत गंभीर है। यह पूरी तरह से चौंकाने वाली है। इससे रिजर्व में हाथियों की आबादी का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा एक बार में खत्म हो गया है। इस मामले की तत्काल पूरी जांच होनी चाहिए और निवारक उपाय किए जाने चाहिए।

    मीडिया रिपाेर्टस के मुताबिक टाइगर रिजर्व का गश्ती दल मंगलवार को खितौली और पतौर कोर रेंज में निरीक्षण कर रहा था। उसी दौरान मौके पर 4 हाथी मृत अवस्था में मिले। जब टीम ने आसपास जंगल में छानबीन की तो 5 अन्य हाथी बुरी हालत में जमीन पर पड़े मिले। झुंड में 13 हाथी बताए जा रहे हैं। हाथियों के इलाज में बांधवगढ़, जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ की फोरेंसिक टीम जुटी है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि अभी 3 हाथियों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

    पता चला है कि अधिकारी देहरादून में भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों से भी परामर्श कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सच सामने आएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2018 से जंगली हाथी कर्नाटक, झारखंड और छ्त्तीसगढ़ के रास्ते पहुंचकर अपना बसेरा बना लिये हैं। अभी अलग-अलग झुंड में करीब 70-80 जंगली हाथी बांधवगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनई दिल्ली से पटना और रांची के लिए तीन जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज और कल गुजरात में 
    shivam kumar

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version