Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एके 47 बरामद
    Top Story

    पलामू में टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एके 47 बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2024Updated:October 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति सम्मेनलन कमेटी) के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एके-47 रायफल, 7.65 एमएम की 79 गोली, पिस्टल एवं कट्टा बरामद किया गया है। तीनों टीएसपीसी के उग्रवादी आक्रमण गंझू दस्ता के सदस्य हैं।

    जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के तीन-चार सदस्य पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी जंगल में हथियारों के साथ देखे गए हैं। उनकी मंशा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देना है। विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और संवेदकों से लेवी वसूलने व संगठन विस्तार की योजना है।

    सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक ऑपरेशन प्लान तैयार कर पांकी और मनातू थानों की टीम को अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस टीम ने कारीमाटी जंगल को चारों ओर से घेरकर सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सखुआ पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति आपस में बात करते हुए पाए गए। जैसे ही पुलिस टीम उन तक पहुंची, वे भागने लगे लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया।

    पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान श्रवण उरांव उर्फ हेमन्त उर्फ अभय कुमार (26) निवासी ग्राम-आमडीह, थाना-रोहतास, बिहार, वर्तमान में कठौतिया चतरा के सदर थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर में रहता है। प्रेम गंझू उर्फ सागर उर्फ दशरथ गंझू (24) निवासी लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम-मासियातु ढिपका टोली एवं संतू कुमार उर्फ शैलेन्द्र निवासी ग्राम-बलही, थाना-कुन्दा, जिला-चतरा के रूप में हुई है। इन सभी ने स्वीकार किया कि वे टीएसपीसी संगठन के आक्रमण गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।

    एसपी ने बताया कि चतरा जिले में पोस्ता की फसल नष्ट करने के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार संतू शामिल था। वह डकैती कांड का भी आरोपित रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेम गंझू पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। हेरहंज में दो, बालूमाथ में तीन और लातेहार में एक मामला है। संतू के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। छतरपुर, कुंदा, लावालौंग, वशिष्ट नगर एवं चतरा थाना में एक एक मामले दर्ज हैं। हेमंत पर मनिका और हेरहंज थाना में एक एक मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजामा विधानसभा सीट से झामुमो उम्मीदवार डॉ लुईस मरांडी ने किया नामांकन
    Next Article दीपावली और छठ पर्व पर रांची के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू

      May 18, 2025

      चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

      May 18, 2025

      बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version