Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»घाटशिला में कुड़मी समाज का बड़ा ऐलान, एसटी दर्जा नहीं तो वोट नहीं
    Jharkhand Top News

    घाटशिला में कुड़मी समाज का बड़ा ऐलान, एसटी दर्जा नहीं तो वोट नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुरमी – कुड़मी समाज का असंतोष अब आंदोलन से आगे बढ़कर राजनीतिक रूप ले चुका है। रेल टेका वार्ता के नाम पर ठगा महसूस कर रहे कुड़मी समाज के लोगों ने आगामी उपचुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है। समाज ने साफ कहा है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका नारा रहेगा। नो एसटी , नो वोट।

    जानकारी के अनुसार, घाटशिला विधानसभा के 93 कुड़मी बहुल गांवों में अगले दस दिनों के भीतर ग्रामसभा स्तर पर संगठन का विस्तार और हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से समाज अपनी मांगों को पुनः केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाएगा।

    कुड़मी समाज लंबे समय से अपनी तीन प्रमुख मांगों में से,कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने, कुङमालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान देने और सरना धर्म कोड की स्वीकृति को लेकर संघर्षरत है।

    कुड़मी समाज के युवा नेता अमित महतो ने रविवार को कहा कि सरकार को पंद्रह दिनों के भीतर समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता करनी चाहिए, अन्यथा घाटशिला उपचुनाव का बहिष्कार निश्चित है। उन्होंने कहा कि समाज अपनी पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।

    इस बीच, सूरदा में आयोजित जनजागरण बैठक में समाज के प्रमुख सदस्य मानिक महतो, पीयूष महतो, मलया जी और भव तरण जी मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, ग्रामसभा अभियान और आंदोलन की आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। समाज ने संकल्प लिया कि जब तक उन्हें उनका संवैधानिक अधिकार नहीं मिलता, तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबागी उम्मीदवारों का रोहित पांडे को मिला समर्थन, एनडीए में उत्साह
    Next Article बीएसएफ जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर मनाई दीपावली
    shivam kumar

      Related Posts

      झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान

      October 20, 2025

      NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

      October 20, 2025

      बागी उम्मीदवारों का रोहित पांडे को मिला समर्थन, एनडीए में उत्साह

      October 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
      • NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
      • भारतीय नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन : प्रधानमंत्री
      • गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत
      • ‘धूम 4’ से अलग हुए अयान मुखर्जी, फैंस में निराशा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version