Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
    Top Story

    उपचुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में सहज और सुलभ भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने की। इस बैठक में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाने, सुलभ मतदान केंद्रों की तैयारी, तथा मतदान दिवस पर सहयोगी व्यवस्थाओं जैसे स्वयंसेवकों की नियुक्ति और समय पर प्रशिक्षण कराने पर विस्तृत चर्चा हुई।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों और संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप, व्हीलचेयर, शौचालय, ब्रेल सुविधा, सहायता कक्ष और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान का समान अवसर और सम्मानजनक सुविधा प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कहीं कोई कमी रह गई हो तो सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी मतदाता सुगम मतदान से वंचित न रह जाए।

    उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं तथा इनकी पुनः समीक्षा की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा: शिक्षकों से अवैध वसूली मामले में तीन शिक्षक निलंबित, जांच में और नाम आने की संभावना
    Next Article प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने का निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      • देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version