Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा अध्यक्ष कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
    देश

    लोकसभा अध्यक्ष कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2025Updated:October 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्टूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में होने वाले 68वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं के 36 अध्यक्ष और 16 सचिव भी भाग लेंगे।

    लोकसभा सचिवालय के अनुसार सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ‘राष्ट्रमंडल: वैश्विक भागीदारद’ विषय पर आमसभा को संबोधित करेंगे। ओम बिरला के नेतृत्व में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद अनुराग शर्मा, डॉक्टर डी. पुरंदेश्वरी, डॉ के. सुधाकर, रेखा शर्मा, डॉ अजीत माधवराव गोपचडे, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी शामिल हैं।

    सम्मेलन के दौरान सात विषयक कार्यशालाएं आयोजित होंगी। ओम बिरला “”प्रौद्योगिकी का उपयोग करना : डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र को बढ़ावा देना और डिजिटल विभाजन को कम करना” विषय पर कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे।

    सांसद अनुराग शर्मा कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (सीपीए) के कोषाध्यक्ष हैं। वे सम्मेलन के दौरान आयोजित कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेंगे। असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी भारतीय क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में इस समिति में शामिल होंगे।

    डॉ. डी. पुरंदेश्वरी “राष्ट्रमंडल महिला सांसद (सीडब्ल्यूपी) संचालन समिति” की बैठक में भाग लेंगी और “राष्ट्रमंडल में महिलाओं के प्रति संवेदनशील संसदों की संकल्पना को साकार करने के लिए उत्तम प्रथाएं और रणनीतियाँ” विषय पर होने वाले सत्र में पैनलिस्ट के रूप में विचार रखेंगी। अन्य सदस्य विभिन्न कार्यशालाओं और आमसभा में भागीदारी करेंगे।

    सम्मेलन के दौरान ओम बिरला कॉमनवेल्थ देशों के अपने समकक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और संसदीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। उनके बारबाडोस प्रवास के दौरान वहां की नेतृत्व से मुलाकात और भारतीय समुदाय से संवाद की भी योजना है।

    उल्लेखनीय है कि कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन, सदस्य देशों की संसदों के बीच लोकतांत्रिक आदर्शों, संसदीय परंपराओं और तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने का एक प्रमुख वैश्विक मंच है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदार्जिलिंग में आफत की बारिश, एक रात में 17 लोगों की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग पुल हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकतंत्र के पर्व को उत्सव की तरह मनाएं, एक चरण में चुनाव कराने पर आयोग जल्द लेगा निर्णय : ज्ञानेश कुमार

      October 5, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग पुल हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

      October 5, 2025

      दार्जिलिंग में आफत की बारिश, एक रात में 17 लोगों की मौत

      October 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लोकतंत्र के पर्व को उत्सव की तरह मनाएं, एक चरण में चुनाव कराने पर आयोग जल्द लेगा निर्णय : ज्ञानेश कुमार
      • प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग पुल हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया
      • लोकसभा अध्यक्ष कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे
      • दार्जिलिंग में आफत की बारिश, एक रात में 17 लोगों की मौत
      • त्योहारी सीजन में यात्री किराए पर डीजीसीए की रहेगी नजर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version