Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज
    देश

    जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज होगी। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच वितरित किए जा चुके है। उम्मीदवार आज सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।

    जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, वैध नामांकन पत्रों की सूची 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के मध्य नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम सात बजे तक जारी कर दी जाएगी। प्रचार स्थलों के आवंटन के साथ संवाददाता सम्मेलन रात आठ बजे होगा।

    चुनाव समिति के अनुसार, जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए प्रेसिडेंसियल डिबेट दो नवंबर को होगी। अगले दिन तीन नवंबर को नो कैंपेन डे घोषित किया गया है। मतदान चार नवंबर को दो सत्र सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे और अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। 9,000 से अधिक विद्यार्थी मतदान करेंगे। चार नवंबर की रात नौ बजे मतगणना शुरू होगी। परिणाम छह नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

    पिछले चुनाव से सबक लेते हुए वामपंथी छात्र संगठन- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन ने साझा मोर्चा बनाने का निर्णय किया है। गठबंधन का उद्देश्य कैंपस में वामपंथ का पारंपरिक प्रभुत्व फिर से हासिल करना है। पिछले चुनाव में आपसी खींचतान का फायदा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मिला और उसने लगभग 10 वर्ष बाद संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की। एबीवीपी की दिल्ली इकाई के संयुक्त सचिव विकास पटेल ने वाम छात्र संगठनों के इस कदम को राजनीतिक सुविधा का गठबंधन बताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन
    Next Article मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार

      October 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन

      October 27, 2025

      महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किया गया

      October 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज
      • इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन
      • चीन में शीर्ष पार्टी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेपाें में पार्टी से निष्कासित
      • बांग्लादेश के युवक की सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र में गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version