Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Top Story

    पुलिस ने हथियार के साथ पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से हथियार, सोना-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, वाहन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से अधिकांश अपराधी पूर्व में कई संगीन मामलों में शामिल रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि,पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को 18 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कनहरी हिल, फॉरेस्ट एरिया के पास डकैती की योजना बना रहे हैं।

    सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। कोर्रा थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की मदद से छापेमारी की गई, जिसमें पांच अपराधियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली , बलराम मुंडा , किशोर कुमार उर्फ बिहारी, तैयब अंसारी, विकास कुमार का नाम शामिल हैं।

    इनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा , छह जिंदा कारतूस, 48 ग्राम सोना , 98 ग्राम चांदी, आठ मोबाइल फोन, एक बोलेरो वाहन और दो बाइक बरामद किया गया । इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 185/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    गिरफ्तार अपराधियों में धनीराम सोरेन और बलराम मुंडा पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती, धमकी, सीएलए और यूपीए जैसे कानून शामिल हैं। छापेमारी दल में अमित आनंद,अजीत कुमार , रोशन कुमार, पुन्नु कुमार यादव, पिंटू कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार राणा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Next Article दीपावली और छठ से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़
    shivam kumar

      Related Posts

      रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के साथ मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल

      October 19, 2025

      रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या

      October 19, 2025

      शराब पीने से मना करना एक परिवार को पड़ा भारी, उपद्रवियों ने की चार राउंड फायरिंग

      October 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के साथ मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल
      • दुनिया के अन्य देशों से सीधे लखनऊ का होगा एयर कनेक्शन: राजनाथ सिंह
      • दिवाली पर सनी देओल का बड़ा सरप्राइज, अनाउंस की नई फिल्म ‘गबरू’
      • पटना में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा, प्रेक्षकों ने दिए निर्देश
      • व्यवस्था तब भी बहंगी पर थी, व्यवस्था आज भी बहंगी पर ही है
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version