Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, फ्लॉप की ओर बढ़ी फिल्म
    मनोरंजन

    ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को नहीं मिला दर्शकों का साथ, फ्लॉप की ओर बढ़ी फिल्म

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन निराशाजनक साबित हो रहा है। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने शुरुआती कुछ दिनों में ठीक-ठाक कमाई की थी, लेकिन अब आठवें दिन के आंकड़े साफ दिखा रहे हैं कि फिल्म की रफ्तार लगभग थम चुकी है। बड़े सितारों और भव्य निर्माण के बावजूद यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही है।

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज़ के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मात्र 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में साफ है कि अपने बजट की भरपाई करने के लिए फिल्म को अब भी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रफ्तार दिन-ब-दिन सुस्त होती जा रही है, जिससे यह अब फ्लॉप की कगार पर पहुंच चुकी है। हालांकि इस बीच जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के ज़रिए अपने करियर का एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब उनके करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    जाह्नवी की टॉप फिल्मों की बात करें तो पहले नंबर पर ‘देवारा’ (292.71 करोड़) है, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर नजर आए थे। दूसरे स्थान पर ‘धड़क’ (73.52 करोड़) और तीसरे नंबर पर ‘परम सुंदरी’ (54.85 करोड़) है। अब ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ चौथे स्थान पर शामिल हो गई है। हालांकि फिल्म की गिरती कमाई से यह भी साफ है कि इसे दर्शकों से मिला प्यार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्वास आधारित शासन के लिए आधुनिक कर ढांचा जरूरी: नीति आयोग
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में आई गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      निर्माता की कुर्सी पर बैठे पंकज त्रिपाठी, लेकर आ रहे जबरदस्त वेब सीरीज

      November 19, 2025

      ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में थिएटरों में दस्तक देगी

      November 19, 2025

      निर्देशक राही बर्वे की नई फिल्म ‘मायासभा’ का ऐलान

      November 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
      • झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version