Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
    राजनीति

    एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जीतन राम मांझी का भी अलग ही है पेंच

    बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी हलचल तेज हो गयी है, लेकिन एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हो पायी है। जदयू और बीजेपी के बीच सीटों का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है, मगर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी चिराग पासवान की पार्टी के साथ समझौते की गांठ अब तक नहीं खुली है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू के बीच सीटों को लेकर फॉर्मूला पर सहमति बन चुकी है, लेकिन चिराग पासवान को दिये जाने वाली सीटों की संख्या पर पेंच फंसा हुआ है। चिराग पासवान की पार्टी लगभग 40 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है, जबकि बीजेपी उन्हें 22 से 27 सीटों तक सीमित रखने के पक्ष में है। यही एनडीए के अंदर विवाद का मुख्य कारण बना हुआ है।

    चिराग से मिलने दिल्ली पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
    एनडीए के भीतर इस खींचतान को सुलझाने के लिए बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज दिल्ली पहुंचे हैं। उनका मकसद चिराग पासवान को साधना और सीटों पर तालमेल बनाना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधान और चिराग के बीच हुई बैठक लगभग 40 मिनट तक चली, जिसमें एलजेपी (रामविलास) की ओर से अपनी मांगें स्पष्ट रूप से रखी गयीं। एलजेपी की ओर से कहा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीती गयी पांच सीटों के प्रदर्शन के आधार पर पार्टी को विधानसभा में सम्मानजनक सीटें दी जायें। 2020 के विधानसभा चुनाव में एलजेपी को मिले वोट प्रतिशत को भी सीट बंटवारे के मापदंड में शामिल किया जाये। एलजेपी की जीती हुई प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत कम से कम दो विधानसभा सीटें पार्टी के खाते में आयें। इसके अलावा गोविंदगंज से प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी समेत एलजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की सीटों को लेकर भी पार्टी ने अपनी दावेदारी रखी। बीजेपी की ओर से चिराग पासवान को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर पार्टी स्तर पर चर्चा कर जल्द जवाब दिया जायेगा।

    जीतन राम मांझी का भी पेंच
    एलजेपी के अलावा एनडीए के एक अन्य घटक हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के प्रमुख जीतन राम मांझी के साथ भी सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पायी है। मांझी लगभग 20 सीटों की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान मांझी के साथ भी लगातार संवाद बनाये हुए हैं ताकि सभी घटक दलों के बीच एक आम सहमति बन सके।

    10 अक्टूबर से पहले सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर सकता है एनडीए
    धर्मेंद्र प्रधान की यह मुलाकात एनडीए में चल रहे गतिरोध को खत्म करने की बड़ी कोशिश मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि 10 अक्टूबर से पहले सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया जाये, ताकि उम्मीदवारों की घोषणा और चुनाव प्रचार की शुरूआत में देरी न हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी

      November 25, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद

      November 25, 2025

      फिल्म इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, भारतीय सिनेमा जगत गहरे शोक में डूबा

      November 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘यह धर्म ध्वजा सिर्फ एक झंडा नहीं, भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का झंडा है’-PM मोदी
      • झारखंड पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 9 DSP को IPS रैंक में मिली प्रोन्नति
      • प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, सरसंघचालक भी रहे मौजूद
      • रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें
      • CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version