Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»टीएसी की बैठक में 11 एजेंडों पर हुई चर्चा, आरक्षण रोस्टर पर महाधिवक्ता से राय लेगी सरकार
    Breaking News

    टीएसी की बैठक में 11 एजेंडों पर हुई चर्चा, आरक्षण रोस्टर पर महाधिवक्ता से राय लेगी सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । जनजातीय सलाहकार परामर्शदात्री परिषद (टीएसी) की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 11 एजेंडों पर चर्चा हुई। प्रमुख रूप से पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में एकल पद आरक्षण को लेकर चर्चा हुई। टीएसी की बैठक के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा ‘द प्रोविजन ऑफ द म्यूनिसिपैलिटिज बिल 2001’ पर स्टैंडिंग कमेटी द्वारा प्रस्तावित संशोधन पर विचार करने का था। इस बिल में प्रावधान किया गया है कि अनुसूचित क्षेत्र में स्थित नगर निकायों में अनुसूचित जनजाति की आबादी अधिक होने पर उसके अनुरूप मेयर, अध्यक्ष या वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जनजाति के लिए ही आरक्षित होगा लेकिन इसके लिए टीएसी की अनुशंसा अनिवार्य है। अब आरक्षण रोस्टर पर महाधिवक्ता से राय ली जायेगी। इसके बाद ही इस दिशा में कदम उठाये जायेंगे।

    बैठक में अधिकांश सदस्यों ने एकल पद पर एसटी का आरक्षण समाप्त करने का विरोध किया और इसको लेकर कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाकर केंद्र सरकार भेजने का सुझाव दिया है। ऐसे में नगर निकाय चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। माना जा रहा है कि अब नगर निगम चुनाव समय पर नहीं होगा। ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार शामिल हुईं। शिल्पी नेहा तिर्की कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं। शिल्पी इस बार हुए विधानसभा उपचुनाव में मांडर विधानसभा सीट से जीत कर आयी हैं।

    विधायक राजेश कच्छप ने बताया कि आने वाले दिनों में प्राइमरी स्तर से जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू करने, पैसा कानून को कड़ाई से लागू करने, जमीनों का अवैध विचलन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

    बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अध्यक्ष, सदस्यों में स्टीफन मरांडी, सीता सोरेन, दीपक बिरूआ, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, सोनाराम सिंकू, शिल्पी नेहा तिर्की (सभी विधायक), विश्वनाथ सिंह सरदार और जमल मुंडा (दोनों मनोनीत) शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ के घोटाले की जांच के आदेश
    Next Article JHARKHAND : टीएसी की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
    azad sipahi

      Related Posts

      कालीपीठ में JCB से खुदवाया तालाब और फिर हुआ प्रतिमा का विसर्जन! जानिए क्या है पूरा विवाद

      October 26, 2026

      तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने मां दिउड़ी मंदिर में टेका मत्था, लिया माता का आशीर्वाद

      October 26, 2026

      झारखंड में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाजपा, कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पारित

      October 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खरगे की टिप्पणी के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन करेगी भाजपा, पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर बयान से बढ़ा विवाद
      • कालीपीठ में JCB से खुदवाया तालाब और फिर हुआ प्रतिमा का विसर्जन! जानिए क्या है पूरा विवाद
      • तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा ने मां दिउड़ी मंदिर में टेका मत्था, लिया माता का आशीर्वाद
      • झारखंड में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाजपा, कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पारित
      • रांची में एयर गन के साथ ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका; पुलिस की पूछताछ जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version