रांची: आॅल झारखंड आइटी टैलेंट सर्च उड़ान 2016 के दूसरे चरण की परीक्षा राज्य के सभी जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। पहले चरण की परीक्षा में सफल 9,946 विद्यार्थियों ने इस आॅनलाइन परीक्षा में भाग लिया। रांची के केरलि स्कूल में 820 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आॅल झारखंड आइटी टैलेंट सर्च उड़ान 2016 के दूसरे चरण की परीक्षा के परिणाम 11 नवंबर को घोषित किये जायेंगे। इसकी जानकारी विभाग के वेबसाइट पर ली जा सकती है।
सफल बच्चे होंगे पुरस्कृत
राजधानी रांची में तीसरे चरण की परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट एवं क्विज) 14 नवंबर को होगी। इस परीक्षा में सफल 60 (हर कैटेगरी से 10) विद्यार्थियों को 14 नवंबर को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। 12 टॉपर्स को 15 नवंबर को सम्मानित किया जायेगा। कैटेगरी ए की 12 टीम यानी कुल 72 विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
Previous Articleज्ञानी की करो संगत : मुनिश्री
Next Article बाजार में फिर से आएगा 1000 का नोट- शक्तिकांत दास
Related Posts
Add A Comment