Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»इंग्लैंड का विशाल स्कोर, भारत की सहज शुरूआत
    क्रिकेट

    इंग्लैंड का विशाल स्कोर, भारत की सहज शुरूआत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 10, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजकोट:  जो रूट के बाद मोईन अली और बेन स्टोक्स के शतकों से इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन भारत ने सहज शुरूआत करके पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाये। जो रूट ने कल 124 रन की पारी खेली थी। इसके बाद मोईन (117) और स्टोक्स (128) ने भी शतक जमाये जिससे इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 537 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और उन्होंने लंच से पहले के 30 ओवरों में 139 रन लुटाए। बाद में भारत के सलामी बल्लेबाजों ने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखायी और सहजता से रन बटोरे।

    स्टंप उखड़ने के समय मुरली विजय 25 और गौतम गंभीर 28 रन पर खेल रहे थे। भारत अब भी इंग्लैंड से 474 रन पीछे है। विजय और गंभीर ने शुरू से ढीली गेंदों का इंतजार किया। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने छठे ओवर में ही मोईन के रूप में स्पिन आक्रमण लगाया। स्टुअर्ट ब्राड ने दूसरा छोर संभाले रखा लेकिन जब विजय ने उनके एक ओवर में तीन चौके लगाये तो उनके स्थान पर क्रिस वोक्स छोर बदलकर गेंदबाजी करने के लिये आये। कुक ने दिन के आखिरी क्षणों में बायें हाथ के अन्य स्पिनर जफर अंसारी और लेग स्पिनर आदिल राशिद के रूप में दोनों छोर से स्पिन आक्रमण लगाया लेकिन इससे भारतीय सलामी जोड़ी पर कोई असर नहीं पड़ा। इससे पहले इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों के शतक चर्चा के विषय रहे। यह पिछले 30 साल में पहला अवसर था जबकि भारतीय सरजमीं पर किसी विपक्षी टीम के तीन बल्लेबाजों ने श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाये। आस्ट्रेलिया ने 1986 में चेन्नई में यह कारनामा किया था।

    मोईन को मोहम्मद शमी (65 रन देकर दो विकेट) ने बोल्ड किया जबकि बेयरस्टा ने उमेश यादव (112 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को कैच थमाया। मोईन ने साढे चार घंटे की पारी में 13 चौके जड़े। रूट के साथ चौथे विकेट के लिये 179 रन जोड़ने के बाद उन्होंने स्टोक्स के साथ पांचवें विकेट के लिये 87 मिनट में 62 रन की साझेदारी की। मोईन का विकेट गिरने के बाद भी भारत को राहत नहीं मिली। स्टोक्स और बेयरस्टा ने छठे विकेट के लिये 80 मिनट में 99 रन जोड़े। साहा ने इस बीच यादव के दूसरे स्पैल में स्टोक्स को लगातार दो जीवनदान दिये। तब वह 60 और 61 के स्कोर पर थे। स्टोक्स ने लंच के बाद अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 235 गेंद की पारी में दो छक्के और 13 चौके लगाये। वह चाय के विश्राम से ठीक पहले यादव की गेंद पर साहा को कैच देकर पवेलियन लौटे। इसके बाद दूसरा सत्र बढ़ाना पड़ा। अमित मिश्रा (98 रन देकर एक विकेट) ने जफर अंसारी (32) को पगबाधा करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। भारत ने कुक और उनके सलामी जोड़ीदार हसीब अहमद को जीवनदान दिये थे और लचर क्षेत्ररक्षण का यह सिलसिला जारी रहा। लंच के बाद भारत ने वापसी की कोशिश की। पहले सत्र में केवल एक ओवर करने वाले रविंद्र जडेजा (86 रन देकर तीन विकेट) ने दूसरे सत्र के शुरू में ही दो विकेट लिये।

    लेकिन न्यूजीलैंड में जन्में स्टोक्स ने न सिर्फ अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया बल्कि अंसारी के साथ नौवें विकेट के लिये 62 रन जोड़कर इंग्लैंड का स्कोर 500 रन के पार भी पहुंचाया। स्टोक्स का शतक भारतीय सरजमीं पर किसी विदेशी बल्लेबाज का 200वां शतक भी है। भारत को अपने स्पिनरों विशेषकर रविचंद्रन अश्विन पर भरोसा था लेकिन यह आफ स्पिनर 46 ओवरों में 167 रन देकर दो विकेट ही ले पाया। मिश्रा को कल अधिक गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था लेकिन आज उन्हें लंबा स्पैल दिया गया जिसमें वह बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाये। बेयरस्टॉ और स्टोक्स दोनों ने इन दोनों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। अश्विन ने कल हसीब हमीद और बेन डकेट के विकेट लिये थे लेकिन उन्हें आज एक भी विकेट नहीं मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनौतीपूर्ण विकेट पर गेंदबाजी में मजा आता है: हरभजन
    Next Article सोना तीन वर्ष के उच्च स्तर से फिसला, 600 रुपये की गिरावट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

    March 26, 2026

    भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

    March 21, 2026

    आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा असम का यह चुनावः नरेन्द्र मोदी
    • कोलकाता में ED की बड़ी कार्रवाई, ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर छापेमारी
    • नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 10 हजार नेता-नौकरशाह जांच के दायरे में, पूर्व PM भी शामिल
    • नेपाल में आज सर्वदलीय बैठक, कल से शुरू होगा संसद सत्र
    • ट्रंप कल ईरान को लेकर करेंगे राष्ट्र संबोधन, बड़े ऐलान की संभावना
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version