Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बने रिषभ पंत
    क्रिकेट

    सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बने रिषभ पंत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 8, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत झारखंड के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच में केवल 48 गेंदों पर शतक ठोककर भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे तेज बनाने वाले बल्लेबाज बने। केरल के थुम्बा में खेले जा रहे इस मैच में पंत आखिर में 67 गेंदों पर आठ चौकों अैर 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए। इस युवा खिलाड़ी ने अब तक इस सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने सात पारियों में 133–16 की औसत और 113–17 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाये हैं। यह उनका इस सत्र में चौथा शतक है। वह अब तक पांच मैचों में 44 छक्के जड़ चुके हैं। पंत ने इस सत्र में अब तक 146, 308, 24, 09, 60, 117 और 135 रन की पारियां खेली हैं। अपनी धमाकेदार पारी के दौरान पंत ने तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर और असम के बल्लेबाज राजेश बोरा का 28 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने समान 56 गेंदों पर शतक जड़ा था। बोरा ने फरवरी 1988 में त्रिपुरा के खिलाफ गुवाहाटी में रणजी मैच में जबकि चंद्रशेखर ने उसी वर्ष के आखिर में तमिलनाडु की तरफ से शेष भारत के खिलाफ यह कारनामा किया था। दिलचस्प बात यह है कि इस पारी से चंद्रशेखर ने 1990 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में जगह बनायी थी। विश्वस्तर पर प्रथम श्रेणी मैचों में सबसे कम गेंदों पर शतक का रिकार्ड आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड हुक्स के नाम पर है जिन्होंने 1982 में शैफील्ड शील्ड के मैच में साउथ आस्ट्रेलिया की तरफ से विक्टोरिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में केवल 34 गेंदों पर शतक ठोक दिया था।

    इस युवा बल्लेबाज ने आज तब क्रीज पर कदम रखा जब दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 214 रन था और इसके बाद झारखंड के गेंदबाजों के धूल उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंत ने बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम और आफ स्पिनर सन्नी गुप्ता को खास निशाने पर रखा और इन दोनों के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाये। उन्होंने अपने अधिकतर छक्के लांग आन और लांग आफ क्षेत्र में लगाये। पंत ने आईपीएल के पिछले सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से भी कुछ तूफानी पारियां खेली थी। उन्हें इस साल के शुरू में आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारत ‘ए’ टीम में नहीं चुना गया था और बाद में उन्होंने स्वीकार किया इससे वह इस सत्र में अधिक से अधिक रन बनाने के लिये प्रेरित हुए। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने एक बार टीम चयन के बाद संवाददाताओं से कहा था कि वह सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिये संजू सैमसन को तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं लेकिन जिस तरह से पंत धुआंधार पारियां खेल रहा है उसे देखते हुए उन्हें नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुक ने अश्विन की तारीफ की, स्वान से की तुलना
    Next Article नौकरियों के मामले में ट्रम्प के पास देने को कुछ नहीं: ओबामा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच
    • कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम
    • मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
    • विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद से सरकारी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
    • गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version