Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चुगलखोरी और कानाफूसी से बाज आयें कार्यकर्ताः मुलायम
    Top Story

    चुगलखोरी और कानाफूसी से बाज आयें कार्यकर्ताः मुलायम

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 23, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर:  उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी में गुटबाजी और चुगलखोरी के खिलाफ आगाह करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि आने वाले वक्त में वे ही पार्टी को आगे बढ़ाएंगे, लिहाजा वे अनुशासन में रहें और समाजवादी साहित्य पढ़कर खुद को भविष्य के लिये तैयार करें। यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने अभियान की शुरुआत करते हुए एक रैली में कहा, ‘‘जहां तक सपा का सवाल है तो उसके सामने बहुत चुनौतियां हैं। ऐसी चुनौतियां हैं कि जिनका कहीं कुछ प्रभाव नहीं है, वे कानाफूसी करके पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। हमारे सामने कुछ कहेंगे, पीठ पीछे कुछ कहेंगे।’’

    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर सरकार और संगठन में हो रही गलतियों को उनको या किसी अन्य पदाधिकारी को बतायें। यह उनका अधिकार है लेकिन इसके बावजूद लोग कानाफूसी और चुगलखोरी कर रहे हैं। चुगलखोरों की छवि कभी अच्छी नहीं बनती। सपा मुखिया ने तल्ख लहजे में कहा, ‘‘दिमाग से गुटबाजी निकाल दो। इसके-उसके समर्थक बनने के बजाय समाजवादी पार्टी के बनकर रहो। पहचान हो गयी है कि सपा के शुभचिन्तक कौन हैं और गलत काम करने वालों के शुभचिन्तक कौन हैं। हम जनता पर विश्वास करते हैं कि जनता हमारा साथ देगी। हम पार्टी की एकता चाहते हैं, स्पष्ट बहुमत की सरकार चाहते हैं, यह हमारा लक्ष्य है।’’ उन्होंने कहा कि वह नौजवानों से कई बार कह चुके हैं कि आगे चलकर उन्हें ही पार्टी और सत्ता चलानी है, इसके लिये खुद को तैयार करें। समाजवादी साहित्य पढ़ें और उसकी नीतियों को समझें। मुलायम के भाषण से पहले रैली स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सिया भी फेंकीं। बहरहाल, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत किया।

    यादव ने कहा कि ऐसे अवसर पर यह सभा हो रही है, जब चुनाव नजदीक है। कुछ लोग चाहते थे कि सपा कमजोर हो जाए लेकिन गाजीपुर और आसपास के जिलों की जनता ने साबित कर दिया है कि सपा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। सपा सरकार गरीबों, किसानों और व्यापारियों के लिये काम कर रही है। इस ऐतिहासिक सभा से संकल्प लेकर जाओ कि सपा दोबारा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

    अतीत के पन्ने पलटते हुए सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादियों के लिये गाजीपुर ऐतिहासिक जगह है। कम लोग ही जानते होंगे कि सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना गाजीपुर में ही हुई थी। सपा मुखिया ने पूर्वांचल के कई जिलों में राजनीतिक प्रभाव रखने वाले पार्टी नेता अफजाल अंसारी और उनके विधायक भाई मुख्तार का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सपा में आने से पार्टी मजबूत हुई है और सपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में जोरदार कामयाबी हासिल करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अफजाल अंसारी और दोनों भाई ऐसे वक्त सपा में शामिल हुए हैं, जिससे पार्टी मजबूत हुई। हालांकि इसको लेकर पार्टी के कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन शिवपाल ने सहयोग किया और हमने अंसारी बंधुओं को पार्टी में शामिल करा लिया। अब इन दोनों भाइयों की मदद से सपा को पूर्वांचल में जोरदार कामयाबी मिलेगी।’’ मुलायम ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके साथ अपने सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों का जिक्र भी किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा सफल रही, ठोस परिणाम निकले : अकबर
    Next Article नोटबंदी पर चर्चा को तैयार, सदन चलने दे विपक्षः सरकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश

    April 23, 2026

    सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

    April 23, 2026

    रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी

    April 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version