Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जनता की परेशानियों को कम करने की कोशिश जारी: उर्जित पटेल
    देश

    जनता की परेशानियों को कम करने की कोशिश जारी: उर्जित पटेल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 27, 2016No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई:  भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने नोटबंदी के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आज कहा कि केंद्रीय बैंक पुराने बड़े मूल्य के नोटों पर पाबंदी से उत्पन्न स्थिति की दैनिक आधार पर समीक्षा कर रहा और ‘नागरिकों की वास्तविक तकलीफ’ को दूर करने के लिये हर जरूरी कदम उठा रहा है। आरबीआई प्रमुख ने कहा कि उनकी स्पष्ट मंशा है कि परिस्थितियां शीघ्राति-शीघ्र सामान्य हों।

    रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि 5,00 और 1,000 रुपये के नोट पर पाबंदी के बाद स्थिति की दैनिक आधार पर समीक्षा की जा रही है और नोट मुद्रण कारखानों ने 100 और 500 रुपये के नोट की छपाई पर जोर देना शुरू किया है। रिजर्व बैंक का गवर्नर बनने के बाद पटेल का किसी मीडिया के साथ पहला साक्षात्कार है। पटेल अपने को प्रचार से दूर रख कर काम करने वाले हैं।

    पटेल ने नागरिकों से से भुगतान के लिए डेबिट कार्ड और डिजिटल वालेट जैसे नकद विकल्पों का उपयोग शुरू करने का अनुरोध किया और कहा कि इससे लेन-देन सस्ता तथा आसान होगा तथा इससे आगे चल कर भारत को विकसित देशों की तरह नकदी के कम उपयोग वाली अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा, ‘हम बैंकों से व्यपारियों के बीच पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीनों को बढ़ावा देने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि डेबिट कार्ड का उपयोग ज्यादा प्रचलित हो।’

    पटेल ने यह भी कहा कि केंद्रीय बैंक ने 1,000 और 500 रपये के नोट जमा करने से बैंकों की जमा में उल्लेखनी वृद्धि के कारण बढ़ी हुई नकदी पर 100 प्रतिशत सीआरआर (नकद आरक्षित अनुपात) की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि एक बार सरकार अपने वादे के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में एमएसएस (बाजार स्थिरीकरण योजना) बांड जारी कर देती है तो उसके बाद सीआरआर बढाने संबंधी इस निर्णय की समीक्षा की जाएगी।

    रिजर्व बैंक द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में विस्तार से बताते हुए उर्जित पटेल ने कहा, ‘..आरबीआई और सरकार दोनों ही मुद्रण कारखानों को पूरी क्षमता से चलवा रहे हैं ताकि मांग को पूरा करने के लिये नये नोट उपलब्ध हों।’

    उन्होंने कहा, ‘रिजर्व बैंक हर दिन बैंकों से बातचीत कर रहा है। वे हमें बता रहे हैं स्थिति धीरे-धीरे सहज हो रही है। शाखाओं और एटीएम पर कतारें छोटी हो रही हैं और बाजार चालू हो रहे हैं। दैनिक उपभोग की वस्तुओं की किसी कमी की रिपोर्ट नहीं है।’

    पटेल ने कहा, ‘साथ ही करीब 40,000 से 50,000 लोगों को एटीएम में जरूरी सुधार के लिये लगाया गया है। मुद्रा उपलब्ध है और बैंक रुपये को उठाने तथा उसे अपनी शाखाओं एवं एटीएम में पहुंचाने के लिये मिशन के रूप में काम कर रहे हैं। सभी बैंकों के कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत की है और हम सभी उनके अभारी हैं।’

    उन्होंने कहा, ‘इतना कुछ कहने के बाद, स्थिति की नियमित आधार पर समीक्षा करना और तथा उन नागरिकों की वास्तविक तकलीफ को कम करने के निर्णय लेना महत्वपूर्ण है जो ईमानदार है तथा जिन्हें तकलीफ हुई है।’

    उन्होंने कहा कि ‘इस विषय में इस पैमाने का कोई उदाहरण हमारे सामने नहीं है, इस मामले हमें स्थिति के हिसाब से चलना पड़ेगा।’ पटेल ने कहा, ‘लोग यह पूछ रहे हैं कि आखिर नई मुद्रा का आकार और कागज की मोटाई में पुराने से अलग क्यों है। इसका कारण यह है कि नई मुद्रा का डिजाइन इस रूप से बनाया गया है कि इसकी नकल मुश्किल हो। जब आप इस पैमाने पर बदलाव के लिये कदम उठा रहे हैं, आपको अच्छे से अच्छे मानदंड अपनाने की जरूरत होती है।’

    यह पूछे जाने पर कि आखिर नोटबंदी क्यों जरूरी थी, आरबीआई गवर्नर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में बताया है कि 1,000 और 500 रुपये के नोट को क्यों वापस लेने की आवश्यकता है।

    पटेल ने कहा, ‘अपने संबोधन में उन्होंने उन कारणों के बारे में बताया कि आखिर यह क्यों महत्वूपर्ण है। उन्होंने भारत की जनता के समक्ष यह प्रतिबद्धता जतायी थी कि वह कालाधन पर अंकुश लगाएंगे और पारदर्शिता तथा जवाबदेही लाएंगे एवं नकली नोटों को समाप्त करेंगे।’

    उन्होंने कहा, ‘इस दिशा में कई कदम उठाये गये। सबसे पहले, जनधन खाते खाले गये, आय खुलासा योजना चलायी गयी तथा जीएसटी पारित कराया गया। यह लोगों को कर के दायरे में लाने तथा कर दायरा बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है।’

    पटेल ने कहा, ‘लोग बिना कर चुकाये बड़ी राशि के नोट अपने पर रखे हुए थे। जमीन-जायदाद जैसे कुछ क्षेत्र कर से बचने के लिये नकद का उपयोग कर रहे थे। यह नकली मुद्रा पर भी चोट करता है। साथ ही कंपनियों तथा लोगों को नकदी रहित लेन-देन के लिये बढ़ावा देता है जो बहुत ही सुविधाजनक है। इस दिशा में बैंकों ने डेबिट कार्ड शुल्क वापस ले लिया है।’

    यह पूछे जाने पर कि आखिर इतनी लंबी कतारें और व्यापार में कमी क्यों हैं, आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘ऐसा जीवन में एकाध बार ही होता है। प्रचलित 86 प्रतिशत मुद्रा को एक बार में हटाने का निर्णय एक बिरला घटनाक्रम है..।’

    उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिये पूर्ण रूप से गोपनीयता की जरूरत थी। इसीलिए सभी बैंकों को इस प्रकार के बड़े कदम के लिये 24 घंटों में पूरी तरह तैयार करना मुश्किल था। निश्चित रूप से इससे कुछ समस्याएं हुई। यही कारण है कि हम सभी लोगों से कर चोरी तथा कालाधन के बड़े मुद्दे के लिये समर्थन का अनुरोध करते हैं।’

    यह पूछे जाने पर कि उन्हें स्थिति कबतक सामान्य होने की उम्मीद है, अर्थशास्त्री से शीर्ष बैंक के प्रमुख बने उर्जित पटेल ने कहा, ‘बैंक अधिकारी कह रहे हैं कि स्थिति बेहतर हो रही है और महानगरों में स्थितियां सामान्य हो रही हैं लेकिन दूर-दराज के क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है।’

    उन्होंने कहा, ‘बैंकों में नकदी प्रवाह बढ़ा है और ऐसे में रिण आसानी से उपलब्ध होना चाहिए। हमारा इरादा है कि स्थिति जल्द-से-जल्द सामान्य हो।’ बढ़ी हुई नकदी पर सीआरआर की घोषणा के बारे में पटेल ने कहा, ‘यह 500 और 1,000 रुपये के नोट की वापसी से जमा में उल्लेखनीय मात्रा में वृद्धि के कारण किया गया।’

    उन्होंने कहा, ‘इससे बैंकों में नकदी बढ़ी है। इस नकदी को खपाने के लिये अतिरिक्त सीआरआर का उपयोग विशुद्ध रूप से अस्थायी उपाय के रूप में किया गया है। रिजर्व बैंक के पास फिलहाल काफी मात्रा में सरकारी प्रतिभूतियां उपलब्ध है, पर हमारा मानना है कि बैंकों में जमा बढ़ती रही तो ये प्रतिभूतियां कम पड़ सकती हैं। इसी लिए सीआरआर बढाने का यह निर्णय करना पड़ा।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्याप्त मात्रा में एमएसएस बांड जारी करने का वायदा किया है और इसके अनुसार वह एक बार पर्याप्त बांड जारी कर देती है तो हम हम तत्काल सीआरआर की समीक्षा करेंगे।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप ने मतों की दोबारा गिनती के कदम को ‘घोटाला’ बताया
    Next Article कालेधन पर लगेगा 30% टैक्स, 10% पेनल्टी और 33% सरचार्ज
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा

    April 27, 2026

    चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी

    April 27, 2026

    भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
    • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
    • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
    • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version