Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नोटबंदी से जीडीपी दर गिरने का मनमोहन का तर्क समझ से बाहर:पीयूष गोयल
    Top Story

    नोटबंदी से जीडीपी दर गिरने का मनमोहन का तर्क समझ से बाहर:पीयूष गोयल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 25, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर:  नरेंद्र मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से जीडीपी विकास दर में दो प्रतिशत की कमी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अनुमान पर केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने आज सवाल उठाये। इस फैसले से जीडीपी विकास दर में कमी नहीं, बल्कि इजाफा होगा। गोयल ने भाजपा द्वारा नोटबंदी के समर्थन में निकाली गयी रैली में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मनमोहन जाने.माने आर्थिक विशेषज्ञ हैं। लेकिन हम भी एकदम अनपढ़ नहीं हैं। मुझे नोटबंदी के कारण जीडीपी विकास दर में दो फीसद गिरावट का पूर्व प्रधानमंत्री का तर्क समझ नहीं आ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर देश में काले धन से व्यापार होता है,

    तो वह जीडीपी के आंकड़ों में दर्ज नहीं होता है। लेकिन नोटबंदी के फैसले से काला धन बैंकों में आयेगा और उस पर उचित कर वसूली होगी। इससे जीडीपी बढ़ेगी।’ यह पूछे जाने पर कि नोटबंदी से बैंकिंग तंत्र में कितना काला धन आने का अनुमान है, केंद्रीय मंत्री ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह तो पिछली सरकार के कर्ता.धर्ता ही ठीक से बता सकेंगे कि इस देश में कितना काला धन है। पिछली सरकार के 10 साल के शासनकाल में आकाश से लेकर पाताल में घोटाले किये गये जिससे हजारों करोड़ रपये का काला धन पैदा हुआ। हम तो इस काले धन को समाप्त करने की मुहिम चला रहे हैं जिस पर हम अटल रहेंगे।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि नोटबंदी के फैसले से ईमानदार का सम्मान होगा और बेईमान का नुकसान होगा। जो लोग इस नुकसान को पचा नहीं पा रहे हैं, वे आज एकजुट हो कर इस निर्णय की आलोचना कर रहे हैं।

    गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के साहसिक निर्णय से जनता को जरूर तकलीफ हुई है। लेकिन आम लोग उनके समर्थन में खड़े हंै, क्योंकि लोगों ने सख्त और ईमानदार शासन के लिये ही उन्हें चुना है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस तरह सिपाही सरहद पर तैनात होकर देश के लिये लड़ते हैं, वैसे ही नोटबंदी के बाद देश के नागरिक महसूस कर रहे हंै कि उन्हें बस चंद दिनों की कठिनाई झेलनी है और इस फैसले का फायदा उनकी आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनकदी का उपयोग कम करें, डिजिटल लेनदेन अपनायें: जेटली
    Next Article खुद के बारे में अफवाहों को पढ़ना जिंदगी का हिस्सा: सना खान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2025

    फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

    June 8, 2025

    झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version