Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत के 455 रन के बाद इंग्लैंड संकट में
    Top Story

    भारत के 455 रन के बाद इंग्लैंड संकट में

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 18, 2016No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम: रविचंद्रन अश्विन ने बल्ले से कमाल दिखाने के बाद गेंद से भी धमाल मचाया जिससे भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 455 रन बनाने के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 103 रन करके अपनी स्थिति मजबूत कर ली। अश्विन (20 रन पर दो विकेट) और पदार्पण कर रहे जयंत यादव (11 रन पर एक विकेट) ने तीसरे और अंतिम सत्र में अधिकांश समय इंग्लैंड को बैकफुट पर रखा और भारत को नियमित अंतराल पर सफलताएं दिलाई। दिन का खेल खत्म होने पर बेन स्टोक्स और जानी बेयरस्टा 12-12 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड की टीम को फालोआन टालने के लिए अब भी 153 रन की दरकार है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं। भारतीय गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड की टीम ने अंतिम सत्र में 33 ओवर में 69 रन बनाकर चार विकेट गंवाए। भारतीय कप्तान विराट कोहली (167) इससे पहले एक कैलेंडर वर्ष में तीन दोहरे शतक जड़ने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने से चूक गए जिसके बाद अश्विन (58) और जयंत (35) ने आठवें विकेट के लिए 64 रन की उम्दा साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 450 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद शमी (15 रन पर एक विकेट) ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई जब उन्होंने तीसरे ओवर में ही इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक (02) को बोल्ड कर दिया। जो रूट (53) और सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (13) ने इसके बाद 18 से अधिक ओवर तक भारतीय गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। रूट ने इस बीच कुछ आकषर्क शाट खेले लेकिन हमीद को क्रीज पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रूट ने शमी पर शुरूआत में ही दो चौके जड़े जबकि उमेश यादव पर भी चौका मारा। रूट और हमीद ने चाय तक टीम का स्कोर एक विकेट पर 34 रन तक पहुंचाया।

    बेन डकेट (05) इसके बाद अश्विन की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए। रूट ने जडेजा की गेंद पर दो रन के साथ 91 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अश्विन के अगले ओवर में गेंद को उठाकर खेलने की कोशिश में लांग आफ पर उमेश को आसान कैच दे बैठे। जयंत ने इसके बाद अपने दूसरे ही ओवर में मोईन अली (01) को पगबाधा आउट करके इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन किया। मोईन को अंपायर कुमार धर्मसेना ने नाटआउट दिया था लेकिन भारत के रिव्यु लेने पर तीसरे अंपायर ने उनके फैसले को पलट दिया। स्टोक्स तीन रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जयंत की गेंद बेल्स से टकराई लेकिन वह गिरी नहीं। स्टोक्स और बेयरस्टा ने हालांकि दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड को और झटके नहीं लगने दिए। सुबह के सत्र में आफ स्पिनर मोईन अली (98 रन पर तीन विकेट) के तीन झटकों के बाद अश्विन ने पदार्पण कर रहे जयंत यादव (35) के साथ आठवें विकेट के लिए 64 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मोईन ने अपने दिन के दूसरे ओवर में कोहली को आउट करने के बाद साहा (03) और जडेजा (00) को भी पवेलियन भेजकर भारत का स्कोर सात विकेट पर 363 रन कर दिया। अश्विन ने हालांकि 17 रन पर मिलने जीवनदान का फायदा उठाकर हरियाणा के जयंत के साथ उम्दा साझेदारी की जिससे भारत के अंतिम पांच विकेटों ने 104 रन जुटाए। अश्विन ने 95 गेंद की अपनी पारी के दौरान छह चौके मारे। उन्होंने 86 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

    भारत ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 317 रन से की। आज 151 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरे कोहली आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। दूसरी नयी गेंद सिर्फ दो ओवर पुरानी थी इसलिए इंग्लैंड ने दिन की शुरूआत दो तेज गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्राड के साथ की लेकिन उन्हें पिच से अधिक मदद नहीं मिली। पहले आठ ओवर में ये दोनों गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर पाए। कुक ने नौवें ओवर में आफ स्पिनर मोईन को मौका दिया और उन्होंने अपने दूसरे ओवर में कोहली को स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया जबकि पिछली गेंद पर स्टोक्स ने अश्विन को कैच टपकाया था। कोहली ने 267 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके मारे। मोईन ने इसके बाद तीन गेंद के भीतर साहा और जडेजा को पवेलियन भेजा। भारत एक बार फिर डीआरएस का सही इस्तेमाल नहीं कर पाया। साहा के पगबाधा के फैसले की असफल समीक्षा की गई जबकि जडेजा के खिलाफ अंपायर कुमार धर्मसेना के फैसले को चुनौती नहीं दी गई जबकि अगर ऐसा होता तो भारतीय आलराउंडर को नाटआउट करार दिया जाता। रीप्ले में दिखा कि गेंद विकेटों से नहीं टकरा रही थी। अश्विन और जयंत ने इसके बाद 19 . 1 ओवर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा और टीम का स्कोर 400 रन के पार पहुंचाया। स्टोक्स (73 रन पर एक विकेट) ने अश्विन को विकेटकीपर जानी बेयरस्टा के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। लेग स्पिनर आदिल राशिद (110 रन पर दो विकेट) ने जयंत और उमेश यादव (13) को आउट करके भारतीय पारी का अंत किया। उमेश और मोहम्मद शमी (नाबाद 07) ने हालांकि अंतिम विकेट के लिए 15 रन जोड़कर टीम का स्कोर 450 रन के पार पहुंचाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखेल मंत्री ने नये एफआईएच अध्यक्ष बत्रा को बधाई दी
    Next Article न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 133 रन पर समेटा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026

    हिंदू जनजागृति समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
    • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
    • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
    • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version