Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मोदी ‘सम्राट’ जैसा व्यवहार करने की बजाय संसद में आएं: कांग्रेस
    राजनीति

    मोदी ‘सम्राट’ जैसा व्यवहार करने की बजाय संसद में आएं: कांग्रेस

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 25, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिये एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री लोकतंत्र में यकीन रखते हैं तो उन्हें ‘सम्राट’ की तरह व्यवहार करने की बजाय संसद में आना चाहिए और बहस में भाग लेना चाहिए तथा नोटबंदी पर विपक्ष की चिंताओं पर जवाब देना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकाजरुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्लैकमेल करने की जरूरत नहीं है, डराने की जरूरत नहीं है। लोकसभा चुनाव में 52 करोड़ लोगों ने वोट डाला था और भाजपा को केवल 17 करोड़ लोगों के वोट मिले थे। उन्होंने कहा, ‘‘आप (मोदी) यह समझ रहे हैं कि आप सम्राट हैं, और सम्राट के कहे अनुसार देश चलेगा। यह ठीक नहीं है।’’ खड़गे ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री लोकतंत्र में यकीन रखते हैं तो उन्हें संसद में आना चाहिए और बहस में भाग लेना चाहिए एवं नोटबंदी पर विपक्ष की चिंताओं पर जवाब देना चाहिए।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार संसद में नोटबंदी पर चर्चा ही नहीं करना चाहते हैं जिस फैसले के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इसके कारण बैंकों एवं एटीएम की कतारों में 70 लोगों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम आम लोगों, गरीबों, छात्रों, महिलाओं, किसानों की परेशानियों और तकलीफों की बात करते हैं तो कहा जाता है कि हम कालेधन के समर्थक हैं। प्रधानमंत्री इस तरह के गलत आरोप लगाना बंद करें और संसद में आकर बोलें। खड़गे ने आरोप लगाया कि बड़े नोटों को अमान्य करने के फैसले को चुनिंदा तरीके से लीक किया गया है और कालेधन की आड़ में सरकार अपने लोगों को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि नोटबंदी के ऐलान से पहले सरकार की तैयारी नहीं होने की आलोचना करने वाले लोगों की पीड़ा यह है कि उन्हें खुद तैयारी का मौका नहीं मिला।

    प्रधानमंत्री पर हमला जारी रखते हुए खड़गे ने कहा कि आप अपने लोगों की चिंता करें जो कालाधन छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस ढंग से एक राज्य में जमीन की खरीदारी की गई है, यह उसका उदाहरण है। संसद में इन्हीं चीजों को हम उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम इन विषयों को उठाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें मौका नहीं दिया गया। हमने स्पीकर से भी विनती की लेकिन हमें अवसर नहीं मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बाहर बोल रहे हैं, वह सदन में नहीं बोल रहे हैं। अगर लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं तो सदन में बोलें। संसद में चर्चा करना ही तो लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन हर चीज की घोषणा बाहर हो रही है। सदन की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सदन में चर्चा चाहते हैं। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि उनकी गलती क्या है? देश को क्या नुकसान हुआ है? लेकिन वे सदन में चर्चा नहीं कर रहे और बाहर आरोप लगा रहे हैं। उनकी नीति ‘मारो और भागो’ की है। यह ठीक नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर पीएम मोदी में जताई पूरी आस्था
    Next Article ‘कालेधन के धनकुबेरों की कंगाली’ पर कांग्रेस में कोलाहल क्यों: नकवी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

    June 11, 2025

    लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

    June 11, 2025

    राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

    June 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
    • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
    • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
    • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version