Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा,विधानसभा उपचुनाव में जोरदार मतदान
    देश

    लोकसभा,विधानसभा उपचुनाव में जोरदार मतदान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 19, 2016No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में रिक्त लोकसभा और विधानसभा सीटों लिये आज हो रहे उपचुनाव में आज जबर्दस्त मतदान देखने को मिल रहा है और सभी जगहों पर दोपहर तक औसतन 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । पश्चिम बंगाल में कूचविहार एवं तामलुक लोकसभा सीट के लिये पूर्वाह्न 11 बजे तक क्रमश: 33.4 और 35.41 प्रतिशत मतदान हुअा जबकि मोन्टेश्वर विधानसभा सीट के लिये मतदान का प्रतिशत 42.01 प्रतिशत रहा । उपचुनाव में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, वाममोर्चा और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है।

    दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर पश्चिम बंगाल में आज हो रहे उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 59.75 फीसदी मतदान हुआ। इन सभी सीटों के लिए मतगणना 22 नवंबर को होगी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। पश्चिम बंगाल में कूच बिहार और तामलुक लोक सभा क्षेत्र और मोंटेश्वर के विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे हैं। शासन कर रही तणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

    तमिलनाडु के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जारी उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल रहा। तीन बजे तक यहां तीनों सीटों के लिए 61.53 फीसदी मतदान हुआ। वहीं एक बजे तक यहां मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक रहा। अरावाक्कुरिची में सर्वाधिक 61.98 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि तिरूपरनकुंदरम में मतदान 52.29 फीसदी और तंजावुर में 50.05 फीसदी रहा। उन्होंने मतदान प्रतिशत में और वद्धि की उम्मीद जताई।

    वहीं मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर तीन बजे तक 59.66 फीसदी मतदान हुआ है। इससे पहले दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट पर 53.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    मध्यप्रदेश की यह दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दोपहर एक बजे तक शहडोल लोकसभा सीट पर तकरीबन 41 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि नेपानगर विधानसभा सीट के लिए 53.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रारंभ में विकास के अभाव में शहडोल लोकसभा सीट की पांच मतदान केन्द्रों पर मतदाताओें द्वारा उपचुनाव का बहिष्कार किया गया था, लेकिन बाद में जब संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को समक्षाईश दी तो वे मदतान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सहमत हो गये। शहडोल लोकसभा सीट पर 17 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि नेपानगर विधानभा सीट से केवल चार उम्मीदवार ही अपना भाग्य अजमा रहे हैं। शहडोल सीट में 16,00,787 मतदाता तथा नेपानगर सीट में 2,30,420 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

    असम में लखीमपुर संसदीय सीट और बैथालांगसो (सु) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। इन दोनों सीटों पर तीन बजे तक 53.02 फीसदी मतदान हुआ। लखीमपुर में दोपहर एक बजे तक अनुमानत: 30 प्रतिशत और बैथालांगसो में 25 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। लखीमपुर में मतदान शुरू में धीमे था और सुबह कुछ ही मतदाता मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे। यद्यपि सुबह 10 बजे के बाद इसमें तेजी आयी। हालांकि बैथालांगसो विधानसभा क्षेत्र में मतदान अभी भी धीरे है। दोनों ही सीट के लिए मतदान के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं आयी है क्योंकि अलग अलग क्षेत्रों में सख्त नजर रखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनोटबंदी: बड़ी मात्रा में नकदी जमा करने वालों को मिल रहा नोटिस
    Next Article नोटबंदी से पाक आतंकवाद की कमर टूटीः तारिक फतेह
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

    April 17, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने हरिवंश को तीसरी बार उपसभापति बनने पर दी बधाई, अनुभव और कार्यशैली को सराहा

    April 17, 2026

    उपराष्ट्रपति व अन्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में बेखौफ अपराधी: कतरास में मेयर समर्थक को घर में घुसकर मारी गोली, हालत बेहद नाजुक
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version