Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सेना प्रमुख सुहाग पीएलए अधिकारियों के साथ वार्ता करने पहुंचे चीन
    Top Story

    सेना प्रमुख सुहाग पीएलए अधिकारियों के साथ वार्ता करने पहुंचे चीन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग:  सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिस दौरान वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जायेंगे। जनरल सिंह का 21-24 नवंबर की अपनी इस यात्रा के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के शीर्ष अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता करने का कार्यक्रम है। वह एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गए हैं।

    सीएमसी चीनी सेना की संपूर्ण उच्च कमान है और उसके अगुवा राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। भारतीय सेना का एक बयान कहता है, ‘‘यह यात्रा रक्षा सहयोग के क्षेत्र में पीएलएफ के साथ पुनर्साझेदारी एवं दोनों देशों के बीच के वर्तमान सहयोग एवं विश्वास को और गहरा करने का एक मौका है।’’ बयान के अनुसार यह सैन्य प्रतिनिधिमंडल इंफैंट्री डिवीजन और आर्मी एयर डिफेंस बिग्रेड समेत अहम सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देय परस्पर चिंता और साझे हित के विषयों पर चीन के साथ संवाद करना है जिनमें आतंकवाद, मानवीय सहायता और शांति मिशन प्रशिक्षण शामिल हैं।

    यह यात्रा विशाल एशियाई देशों के बीच बढ़ते आर्थिक एवं सैन्य संबंध के बीच हो रही है। दोनों देशों के बीच कई शीर्ष स्तरीय राजनयिक एवं सैन्य विनिमय हुआ है। इस यात्रा के समय ही दोनों देशों के बीच पुणे में संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है। जनरल सुहाग की यात्रा के बाद पीएलए के वेस्टन थियेटर कमान के कमांडर झाओ जोंगकी अगले महीने के दूसरे हफ्ते की यात्रा होगी। वैसे वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े मुद्दे तो बने हुए हैं लेकिन उत्तरी सीमाएं शांत हैं। हालांकि भारत पर्वतीय ब्रिगेड के गठन, आधुनिक आर्टिलरी एवं टैंकों की तैनाती, बड़े एयरफील्ड अवसंरचना के निर्माण आदि के जरिए चीन के साथ लगती अपनी सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने में जुटा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCBI ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की
    Next Article शरीफ को डोनाल्ड ट्रंप से संपर्क बनाना चाहिए: मुशर्रफ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

    June 6, 2025

    अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

    June 6, 2025

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version