Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»कांग्रेस एक लॉफिंग क्लब : मोदी
    राजनीति

    कांग्रेस एक लॉफिंग क्लब : मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांगड़ा, 2 नवंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक चुनावी सभा में कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने खुद को ‘लाफिंग क्लब’ बना दिया है जोकि भ्रष्टाचार के आरोपों पर जमानत पर है। मोदी ने कांगड़ा में अपनी पहली चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा, हम सभी को कांग्रेस पर नजर डालने की जरूरत है। हमें उनके साहस की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा कि अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार के खिलाफ वह शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। उनके पास अभी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने का दावा करने का साहस है।

    कांग्रेस शासित हिमाचल में विधानसभा चुनाव नौ नवंबर को होंगे।

    अज्ञात स्रोतों से आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई जांच में घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ‘सिंह साहब’ भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता की बात कर रहे हैं। क्या कोई उन पर भरोसा करेगा?

    मोदी ने भीड़ से एक से अधिक बार इस सवाल को पूछा।

    मोदी ने कहा, कांग्रेस एक लाफिंग क्लब बनकर रह गई है। उनके मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला है। वह जमानत पर हैं। उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और वे देश के हर हिस्से से अपनी पकड़ खोते जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी या स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस नहीं बल्कि भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति और जातिवाद की पार्टी है।

    मोदी ने कांग्रेस पर तीखे वार करते हुए कहा, कांग्रेस सड़े हुए विचार का एक प्रतीक है। जब हम यह कहते हैं कि हम देश का कांग्रेस से छुटकारा चाहते हैं, तो हमारी इस बात का अर्थ इस सड़ी हुई सोच से देश को छुटकारा दिलाना है।

    मोदी ने कहा कि कांग्रेस को खुद समझना चाहिए कि ‘क्यों भारत जैसा क्षमाशील देश’ उसके नेताओं को दंडित करने के लिए एक के बाद एक उनसे दूर हो रहा है।

    हिमाचल को शहीदों और सैनिकों की भूमि बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि में माफियाओं को संरक्षित कर रखा है।

    उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश में पांच राक्षस हैं। यह पांच खनन माफिया, वन माफिया, ड्रग माफिया, निविदा माफिया और स्थानांतरण माफिया हैं। ये पांच राक्षस आपके संसाधनों को लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार और परिवारवाद फैला रहे हैं और युवाओं के भविष्य को खराब कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब: हिंदू नेता की हत्या में गैंगस्टर सारज हो सकता है आरोपी- पुलिस
    Next Article गुजरात: राहुल से बात कर सकते हैं जिग्नेश, लेकिन राजनीतिक दलों से बनाए रहेंगे दूरी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

    June 21, 2025

    योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश

    June 21, 2025

    पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

    June 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
    • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
    • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
    • अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग
    • राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version