Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दंगल 2017: विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग जारी, 2 बजे तक 54.09% मतदान
    देश

    दंगल 2017: विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग जारी, 2 बजे तक 54.09% मतदान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 9, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश में 2 बजे तक 54.09% मतदान हुआ है। चुनाव के लिए 7521 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 83 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 39 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 297 और किन्नौर जिले में सबसे कम दो मतदान केंद्र अतिसंवदेनशील हैं। चंबा जिले में 601, कांगड़ा जिले में 1559, लाहौल स्पीति जिले में 3, कुल्लू जिले में 520, मंडी जिले में 1092, हमीरपुर जिले में 525, उना जिले में 50, बिलासपुर जिले में 394, सोलन जिले में 538, सिरमोर जिले में 540, शिमला जिले में 1029 और किन्नौर जिले में 125 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक प्रत्याशी के निधन के बाद अब चुनाव में 337 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 50 लाख पच्चीस हजार 941 हैं, जिनमें 25 लाख 68 हजार 761 पुरुष मतदाता और 24 लाख 57 हजार 166महिला मतदाता एवं 14 किन्नर मतदाता हैं।

    भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 42, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने 14, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने तीन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने दो- दो सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। इसके अलावा 112 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ अन्य पंजीकृत दलों ने 27 उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के साथ 11 हजार 50 वीवीपैट का भी इस्तेमाल हो रहा है। राज्य में सर्वाधिक 12 उम्मीदवार धर्मशाला सीट से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि सबसे कम दो उम्मीदवार झंटुता (सुरक्षित) सीट से हैं। मंडी सीट से सर्वाधिक दो महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र लाहुल स्पीति है लेकिन वहां सबसे कम मतदाता हैं जबकि मतदाताओं की दृष्टि से सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र सुल्ला है। केवल झंडुता सुरक्षित सीट पर ही सीधी टक्कर है बाकी सीटों पर त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय मुकाबला है। कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ भाजपा ने घोषणा की है कि पार्टी को बहुमत प्राप्त होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

    हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र के टोनी देवी में ईवीएम मशीन खराब। 1 घंटे से मतदान के लिए इंजतार कर रहे लोग।
    सोलन के कृष्णगढ़ पोलिंग बूथ पर मशीनें खराब, मतदान के लिए इंतजार कर रहे लोग।
    नाहन से बीजेपी उम्मीदवार राजीव बिंदल और कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने भी डाला वोट। दोनों ही उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा।
    ऊना के हरोली में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित किया मतदान।
    ऊना जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने किया मतदान।
    सोलन जिले में स्थित दून विधानसभा के कुठाड़ व जाडला और कसौली के पनूह मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब। अभी तक शुरू नहीं हो पाया मतदान।
    चितंपूर्णी-41 आरक्षित से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने अपने परिवार सहित अम्ब में डाला वोट।
    ऊना के मांजू में 100 साल के छांगू राम शर्मा ने डाला वोट।
    समीरपुर में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने परिवार सहित डाला वोट।
    मंडी के द्रंग में कांग्रेस प्रत्याशी और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने डाला वोट।
    नादौन से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी डाला वोट।
    मंडी से बीजेपी प्रत्याशी पंडित सुखराम ने अपने बेटे अनिल शर्मा सहित डाला वोट।
    रामपुर बुशहर में वीरभद्र सिंह ने परिवार सहित डाला वोट।
    नाहन के पोलिंग बूथ 56/58 विक्रम केंसल में वोटिंग मशीन खराब। वोटिंग के इंतजार में एक बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत।
    मंडी के नाचन में 120 साल की बुजुर्ग चुहड़ी देवी ने डाला वोट।
    ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 10 बजे तक 20% वोटिंग
    सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र कश्यप ने किया मतदान।
    ऊना जिला में 10 बजे तक 12% मतदान।
    हमीरपुर जिला में 10 बजे तक 15% वोटिंग।
    हिमाचल प्रदेश में अब तक 13.72% मतदान।
    नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में 10 बजे तक 14% वोटिंग
    शिमला में अब तक 18.7% मतदान
    सबसे बड़े जिला कांगड़ा में अब तक 3% वोटिंग
    करसोग में सबसे ज्यादा 18%, दरंग में सबसे कम वोटिंग 4%
    बिलासपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार सहित डाला वोट
    पालमपुर से बीजेपी सांसद शांता कुमार ने किया वोट
    सुंदरनगर में 11:30 बजे तक 25% वोटिंग
    शिमला शहरी पोलिंग स्टेशन-35 में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने किया मतदान
    किन्नौर के कल्पा से आजाद भारत के पहले मतदाता ने किया वोट, स्वागत के लिए बिछा रेड कारपेट
    चंबा में 1 बजे तक 30 % मतदान
    बैजनाथ के अतिदुर्गम मतदान केंद्र बड़ा भंगाल में अभी तक 23 लोगों ने किया वोट
    सोलन में 102 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
    प्रदेश में 2 बजे तक 54.09% मतदान दर्ज
    परिवहन मंत्री जीएसबाली ने डाला वोट
    प्रदेश में अभी तक 64.08% मतदान दर्ज, करीब 7,521 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग
    मनाली विस क्षेत्र में 4:15 बजे तक 65% मतदान, करीब 66,338 में से 43,379 मतदाताओं ने डाले वोट
    मंडी में 4 बजे तक 60 % वोटिंग
    कुल्लू जिला में 4 बजे तक 71.02% वोटिंग
    लाहौल-स्पीति में 64 प्रतिशत वोटिंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
    Next Article पुलिस लाठीचार्ज में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए घायल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 16, 2026

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

    June 15, 2026

    टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

    June 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारतीय सेना की अनूठी पहल: रांची के नामकुम मिलिट्री हॉस्पिटल में ‘दृष्टि 2026’ का आगाज
    • हजारीबाग कोल माइंस दफ्तर में तोड़फोड़, वीडियो फुटेज से एक आरोपी गिरफ्तार
    • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी पर दिया जोर
    • अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत
    • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version