Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पति ने दोस्तों के साथ मिल किया गैंगरेप
    देश

    पति ने दोस्तों के साथ मिल किया गैंगरेप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दरिंदों ने फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है. महिला के पति ने ही साजिश के तहत एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अगवा किया और फिर उसके साथ चलती कार में गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. हद तो तब हो गई जब दरिंदों ने महिला को पेशाब पिलाया और फिर इस हैवानियत का मोबाइल में वीडियो भी बना लिया.

    जानकारी के अनुसार पीड़िता का पति शराबी है इसीलिए महिला अपने मायके में रहती है. वह किसी काम से कचहरी आई थी तभी उसे अपने पति मुनीश का दोस्त मोहन सिंह मिल गया. इसके बाद उसने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया. महिला का आरोप है कि गाड़ी में पहले से महिला का पति मुनीश और आसिफ बैठे हुए थे. इसके बाद वे लोग उसे नैनीताल रोड पर स्थित सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया.

    पीड़ित महिला को सुबह 4 बजे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए. दबंगों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बात की शिकायत पुलिस से की तो वह उसकी बेटी को स्कूल से उठाकर ले जाएंगे. महिला ने अपने साथ हुई हैवानियत को तो सहन कर लिया लेकिन दरिन्दों ने जब उसकी बेटी के भी अपहरण का प्रयास किया तो महिला ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से इस मामले की शिकायत की.

    घटना महिला के साथ 3 अक्टूबर को ही हुई थी लेकिन बेटी की धमकी के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की. लेकिन बेटी के साथ हुई अपहरण की घटना के बाद 25 अक्टूबर को उसने एसएसपी से शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया था. जिसके बाद महिला ने मीडिया का सहारा लिया। मामला मीडिया में आते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के बयान लिए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNTPC हादसा: रैली बीच में छोड़ रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी
    Next Article बिहार: बेतिया में थाने पर पथराव और फायरिंग, 6 पुलिस कर्मी समेत 12 घायल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन

    August 11, 2025

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

    August 10, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

    August 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हाइकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • बारिश रुकने से राहत, कृषि कार्यों में आई तेजी
    • प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन
    • भूकंप से फिर दहला तुर्किए, 6.1 तीव्रता के झटके से भारी नुकसान की आशंका
    • हमारा राष्ट्र स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के आधार पर ही समृद्ध हो सकता है : डॉ देवेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version