Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भरूच में बोले राहुल गांधी: गुजरात चुनाव के दिन भाजपा को लगेगा करंट का झटका
    Top Story

    भरूच में बोले राहुल गांधी: गुजरात चुनाव के दिन भाजपा को लगेगा करंट का झटका

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भरूच में एक जनसभा को संबोंधित किया जहां उन्होने केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की रुपाणी सरकार पर जमकर निशाना। राहुल ने कहा कि भाजपा भले ही कितनी ही बढ़-चढ़कर बोल रही हो लेकिन मतदान के दिन उनको करंट का झटका लगने वाला है। राहुल ने गुजरात में किसान, गरीबी, बेरोजगारी, बिजली, पानी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

    उन्होने गुजरात मॉडल की हकीकत बताते हुए कहा कि यह मॉडल गरीबों के लिए नहीं बल्कि कुछ उद्योगपतियों के लिए है। जिसके मुताबिक गरीबों और किसानों से जमीनें छीनकर उद्योगपतियों को दी जा रही है। उन्होने कहा कि यहां के बड़े अस्पतालों पर भी उद्योगपतियों का ही वर्चस्व है। लेकिन गरीबों की हालत यह है कि पैसा नहीं तो इलाज नहीं। यही मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात मॉडल है। राहुल ने कहा कि गुजरात का प्रत्येक व्यक्ति आज गुस्से और तकलीफ में हैं। क्योंकि बिजली, पानी और जमीन की समस्या ने यहां के लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।

    राहुल ने अल्पेश ठाकोर और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का नाम लेते हुए कहा कि यह लोग गुजरात की भलाई के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यहां सिर्फ कुछ गिने-चुने लोग ही खुश हैं जो उद्योगपति है। उन्होने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों को किसानों की जमीनें छीनकर दे दी। बावजूद इसके आज रोड पर नैनो कार दिखाई नहीं दे रही है।

    बता दें कि भरूच फिरोज गांधी का गृहनगर है। फिरोज गांधी का बचपन भरूच में ही बीता था। सोनिया गांधी के निजी सलाहकार और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल भी भरूच जिले से ही हैं। अभी हाल में ही भरूच के सरदार पटेल अस्पताल से संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से भरूच पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर
    Next Article केरल ने मनाया 61वां स्थापना दिवस
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

    June 18, 2025

    पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

    June 18, 2025

    झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

    June 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
    • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
    • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
    • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version