Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत ने जीता पहला टी-20, विंडीज को 5 विकेट से हराया
    Top Story

    भारत ने जीता पहला टी-20, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 5, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    NEW DELHI: दिनेश कार्तिक के नाबाद 31 रन और क्रुणाल पांड्या के 9 गेंदों पर 21 रनों की अहम पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में विंडीज को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 17.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 13 गेंदे शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। इसी जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटका कर विंडीज के पहले मैच जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरने वाले कुलदीप यादव को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

    वहीं इससे पहले टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और विंडीज को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। विंडीज निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई, जिसमें फैबियन एलेन सर्वाधिक 27 रनों का योगदान दिया। एलेन ने अपनी पारी में 20 गेंदों पर 4 चौके लगाए। वहीं दिनेश रामदीन 2, शेई होप 14, हेटमेयर 10, पोलार्ड 14, डैरेन ब्रावो 5 रन ही बना अाउट हो गए ।

    भारत की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने उम्दा गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर विंडीज के 3 अहम विकेट चटकाए। इसी के साथ वो “मैन ऑफ द मैच” भी चुने गए। वहीं अपना डेब्यू मैच खेलने उतरे क्रुणाल पांड्या ने भी अच्छे स्पैल डालते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर पोलार्ड का अहम विकेट लिया। वहीं खलील ने भी 4 ओवर मे 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

    बेशक टीम इंडिया को छोटा लक्ष्य मिला, लेकिन टीम की शुरुआती झटके लगे। एक वक्त पर टीम इंडिया के 45 रनों पर 4 विकेट गिर गए। उसके बाद बैटिंग करने आए दिनेश कार्तिक ने 34 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की बदौलत 31 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को पहली जीत दिलाई। कार्तिक और क्रुणाल पांड्या ने छठे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। वहीं पांड्या ने भी अपनी नाबाद पारी में 9 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके भी जड़े। कार्तिक और मनीष पांडे ने 5वें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहसमुख अधिया हो सकते हैं RBI गवर्नर
    Next Article दिल्ली एनसीआर में दिवाली से पहले दमघोंटू हुई हवा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version