Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, 23 से 27 नवंबर तक विधानसभा का सत्र बुलाने का प्रस्ताव पास
    Top Story

    नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, 23 से 27 नवंबर तक विधानसभा का सत्र बुलाने का प्रस्ताव पास

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     सोमवार को एनडीए सरकार का गठन होने के बाद आज नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई थी. मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में केवल दो प्रस्ताव पर मुहर लगी है. बिहार विधानसभा का सत्र आगामी 23 नवंबर से बुलाए जाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है.

    बिहार विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बन चुकी है. मंगलवार को नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई थी. पटना मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है. 23 नवंबर से नयी विधानसभा का पहला सत्र होगा. इसमें सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को मनोनीत किया जायेगा जो नये विधायकों को शपथ दिलायेंगे. आपको बता दें कि इस बैठक में प्रोटेम स्पीकर के तौर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नाम पर चर्चा हुई है. नये विधायकों का शपथ ग्रहण होने के बाद विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा.

    कैबिनेट की इस खत्म बैठक में कुल 2 एजेंडा पर मुहर लगी है. बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र पर मुहर लगी है, जो 23 नवंबर से बुलाया गया है. यह सत्र 27 नवंबर तक चलेगा. शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के लिए सीएम अधिकृत किये गए हैं. आपको बता दें कि 26 नवंबर को विधान परिषद की कार्रवाही शुरू होगी. 26 नवंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

    गौरतलब है कि जेडीयू-बीजेपी के बीच ये तय हो चुका है कि इस दफे विधानसभा अध्यक्ष बीजेपी का होगा. अब तक विधानसभा के अध्यक्ष रहे विजय चौधरी ने आज मंत्री पद की शपथ ले ली है. बीजेपी की ओर से नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा हो रही है. पार्टी ने नंदकिशोर को मंत्री नहीं बनाया है. पटना मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई यह बैठक सुबह साढ़े 11 बजे से बुलाई गई थी. जिसमें सीएम नीतीश के साथ-साथ नए मंत्रिमंडल के सभी मंत्री मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविराट कोहली के बचाव में आई RCB, कप्तान के दिवाली संदेश पर हुए विवाद को लेकर दी ये सफाई
    Next Article दिल्ली में पकड़ाए जैश के 2 आतंकी, Whatsapp से हुए चौंकाने वाले खुलासे
    shivam kumar

      Related Posts

      नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार

      May 29, 2026

      फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई

      May 29, 2026

      अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      • नव नियुक्त अपर जिला दंडाधिकारी ने संभाला पदभार
      • फूलो-झानो का नाम मिटाना आदिवासी समाज का अपमान : चंपाई
      • अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version