Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पूर्व मंत्री अकलू राम महतो का बोकारो में निधन
    Jharkhand Top News

    पूर्व मंत्री अकलू राम महतो का बोकारो में निधन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। संयुक्त बिहार में मंत्री रहे और बोकारो, धनबाद तथा गिरिडीह की राजनीति में गहरी पैठ रखनेवाले दिग्गज नेता अकलू राम महतो का शुक्रवार सवेरे निधन हो गया। वह किडनी रोग से ग्रसित थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनका निधन हो गया।
    परिजन आशीष महतो के अनुसार उन्हें मंगलवार को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने उनका डायलिसिस करने के लिए कहा था। वह पहले से ही डायबिटीज और बीपी के पेशेंट थे। परिवार वाले उनको बाहर किसी बेहतर सेंटर में ले जाने वाले ही थे कि सुबह करीब 4:00 बजे उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पहले उनके जन्म भूमि चीताही गांव ले जाया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार चौरा में किया गया।
    1980 में पहली बार बने विधायक
    77 वर्षीय अकलू राम महतो का राजनीतिक सफर 1980 में विधानसभा चुनाव जीत कर शुरू हुआ था। वह 1995 में भी विधानसभा चुनाव जीते थे। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। उन्होंने धनबाद लोकसभा से चार बार और गिरिडीह एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव लड़ा था। महतो अपने राजनीतिक सफर में कई राजनीतिक पार्टियों में रहे। पहले राजद के साथ थे। वह टीएमसी में भी शामिल हुए थे, लेकिन बाद में समाजवादी पार्टी में चले गये थे।
    झारखंड ने खोया जुझारू नेता : डॉ लंबोदर
    बोकारो। गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो ने संयुक्त बिहार में मंत्री रह चुके और बिहार विधानसभा में बोकारो विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके अकलू राम महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने चौरा जाकर पार्थिव शरीर का दर्शन किया और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात परिजनों के बीच जाकर अपनी संवेदना भी प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त लोगों के बीच अपने संदेश में कहा कि दिवंगत अकलू राम महतो दिग्गज व जुझारू नेता थे, जिसे झारखंड ने खो दिया है। उन्होंने झारखंड राज्य आंदोलन में अपनी सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। विस्थापितों एवं मजदूरों के भी हितेषी थे। समाज हित में उनकी सक्रियता बनी रहती थी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और दु:ख की इस घड़ी में परिजनों को शक्ति मिले इसको लेकर प्रार्थना की।

    Former minister Aklu Ram Mahato dies in Bokaro
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआत्महत्या मामला में सुप्रीम कोर्ट से अर्नब को राहत
    Next Article ग्राहकों को लाखों की चपत लगाकर पोस्टमास्टर फरार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version